प्रदेश सरकार के खिलाप जमकर हल्ला बोला भाजपा महिला मोर्चा ने

प्रदेश सरकार के खिलाप भाजपा महिला मोर्चा का चक्का जाम

रिपोर्टर छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ कुम्हारी

 फेसबुक से जुड़े 

कुम्हारी: प्रदेश भाजपा एवं भिलाई जिला महिला मोर्चा संगठन की आह्वान पर कुम्हारी महिला मोर्चा के द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार के खिलाप जमकर हल्ला बोला गया। बाजार चौक में चक्का जाम कर बड़ी संख्या में भाजपा पार्टी की महिलाओं द्वारा शराब बंदी व प्रदेश में शराब घोटालें को लेकर प्रदर्शन भी किया गया। विरोध प्रदर्शन में भिलाई जिला व कुम्हारी मंडल की सैकडों महिला नेत्रियों द्वारा कांग्रेस सरकार की गलत नीति व प्रदेश में शराबबंदी को लेकर गंगाजल की झूठी कसम खाने के दावे किए गए यही नही भूपेश सरकार पर 2000 करोड़ के शराब घोटाले व पूरे छत्तीसगढ़ में बढ़ती शराब बिक्री को लेकर तंज कसा गया। महिलाओ द्वारा प्रदेश में लगातार हत्या, बलात्कार, लूट, डकैती सहित कई अपराधिक घटनाओं में भी प्रदेश सरकार की नाकामी गिनाया गया।

प्रदर्शन में मुख्य रूप से भिलाई जिला अध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया, भिलाई जिला महिला मोर्चा प्रभारी सुश्री सरिता मिश्रा, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष स्वीटी कौशिक, महिला मोर्चा जिला महामंत्री सरला आचार्य, कुम्हारी मंडल अध्यक्ष राजू निषाद, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष इंदिरा कोसरिया, रामाधर शर्मा, रामकुमार सोनी, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष प्रमिला दुबे, मंडल महामंत्री धर्मेंद्र सिन्हा, मंडल कोषाध्यक्ष आलोक दुबे, जिला कार्यसमिति सदस्य श्रीमती तृप्ति चंद्राकर, पार्षद रागिनी निषाद, मंडल उपाध्यक्ष सुनीता कुर्रे, महिला मोर्चा मंडल महामंत्री गीता निर्मलकर,दीपक चतुर्वेदी, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष फिंगेश्वर साहू, मंडल मंत्री राधा ठाकरे, महिला मोर्चा कोषाध्यक्ष भावना बंजारे, ललिता ठाकुर, उर्वशी नायक, रमा साहू, युवा मोर्चा अध्यक्ष डिकेश पटेल, उमाकांत साहू, अजय कुर्रे, गोविंद पटेल, मंजू मिश्रा, कंचन सोनी, अंबिका डहरे, मान बाई कोसरिया सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

18 साल बाद पाटन में लौटी मीनाबजार की रौनक, योगेश निक्की भाले की पहल लाई रंग

* मीनाबजार से गुलजार हुआ पाटन, महिलाओं और युवाओं की उमड़ी भीड़... * अध्यक्ष की अभिनव सोच से पाटन में फिर सजा मीनाबजार, चारों ओर...

पाटन में मीना बाजार का हुआ शुभारंभ

* नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले ने किया पाटन नगर में मीना बाजार का हुआ शुभारंभ... * 6 जनवरी को पाटन रेस्ट हाउस के...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है