जल जीवन मिशन जलप्रदाय कौही रानीतराई का भूमिपूजन संपन्न 15 करोड़ 42 लाख की लागत से होगा निर्माण

Advertisement

माननीय श्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन जलप्रदाय कौही रानीतराई का भूमिपूजन संपन्न
15करोड़ 42 लाख की लागत से होगा निर्माण

रानीतराई: माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी महत्वकांक्षी योजना जल जीवन मिशन जल प्रदाय योजना के तहत रानीतराई में खारुन नदी तट स्टेप डेम के पास बनने वाले समूह जल प्रदाय योजना का भूमिपूजन संपन्न हुआ जिसमें रानीतराई के आसपास 14 ग्रामों को जल प्रदान किया जाएगा , जिसमें इंटरटेक वेल जल शुद्धीकरण संयंत्र एम बी आर पाइपलाइन लगभग 42 किलोमीटर, विद्युत सब स्टेशन, शासकीय क्वार्टर का निर्माण 15 करोड़ 42 लाख की लागत से निर्माण होगा ,आज भूमिपूजन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉक्टर एचपी साहू सांसद प्रतिनिधि,श्रीमति सुआंजना चक्रधारी उपसरपंच ,श्रीमति शिवकुमारी साहू , श्रीमति सरोज साहू ,श्रीमति ममता पारधी ,श्रीमति राधिका पारधी ,मल्लू कश्यप पुनाउ यादव , जीवधन ठाकुर, एम ए खान सहायक अभियंता पी एच ई पाटन , ठेकेदार मेसर्स इंटरप्राइजेस अंबिकापुर अर्पित दीक्षित , नैनीत केडिया सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे ।

 फेसबुक से जुड़े 

निर्मल जैन सरपंच रानीतराई ने बताया कि रानीतराई में बनने वाले समूह जल जीवन मिशन जल प्रदाय योजना से 14 ग्रामों रानीतराई, कोही, बोरेंदा,केसरा , तरीघाट ,भनसूली , तेलीगुंडरा, जरवाय , असोगा ,खर्रा , रेंगाकठेरा झाड़मोखली, पाहंदा ,डिडगा को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति होगा ।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

तहसीलदारों के तबादले से पाटन में राजस्व व्यवस्था फिर चरमराई

तहसीलदारों के तबादले से पाटन में राजस्व व्यवस्था फिर चरमराई पवन ठाकुर के दुर्ग स्थानांतरण के बाद कल ही ममता टावरी को मिला था मुख्य...

खबर का असर: चार दिन में टूटी विभागीय लापरवाही की दीवार

खबर का असर: चार दिन में टूटी विभागीय लापरवाही की दीवार रामेश्वरी सेन को मिला न्याय, श्रम विभाग ने सुधारी गलती; अब श्रमिक योजनाओं का...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है