शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रधान पाठक विरेंद्र कुमार साहू सम्मानित

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रधान पाठक विरेंद्र कुमार साहू सम्मानित

दुर्ग: शिक्षक प्रतिभा अकादमी संस्थान के तत्वाधान में संस्थापक एवं संयोजक श्री भरत कुमार डोरे जी के कुशल मार्गदर्शन मेंआयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह 2023 पीजी कॉलेज ऑटो टोरियम कवर्धा में किया गया जिला दुर्ग विकासखंड पाटन के शासकीय प्राथमिक शाला चंगोरी के प्रधान पाठक श्री विरेंद्र कुमार साहू को मुख्य अतिथि प्रदेश के वन परिवहन आवास पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर जी छत्तीसगढ़ शासन के हाथों सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मुख्य अतिथि वन परिवहन आवास मंत्री मोहम्मद अकबर जी छत्तीसगढ़ शासन, कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रही माननीया श्रीमती ममता चंद्राकर विधायक पंडरिया, एससीईआरटी के सेवानिवृत प्रोफेसर विद्यावती चंद्राकर, नगर पालिका अध्यक्ष श्री ऋषि शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी एम .के. गुप्ता,थे। चंगोरी प्रधान पाठक श्री विरेंद्र कुमार को माननीय मंत्री जी के कर कमलों द्वारा प्रशस्ति पत्र स्मृति चिन्ह साल भेंट कर शिक्षक प्रतिभा सम्मान से अलंकृत किया । यह सम्मान शिक्षक के द्वारा शिक्षा एवं समाज में उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया गया। शिक्षक के द्वारा छात्रों को नवाचारी माध्यम से शिक्षा देने का कार्य किया जा रहा है। उक्त आयोजन में श्रीमती इंद्राणी सत्यम, श्री शिव कुमार बंजारे, श्री संजय मैथिल, महेश ठाकुर धर्मराज साहू जी का विशेष योगदान रहा।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

नारधी गांव में विजयादशमी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन किया गया

दुर्ग पाटन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष औंधी मंडल अंतर्गत ग्राम नारधी...

कांग्रेस कमेटी, पाटन ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया राज्य स्थापना दिवस

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज नगर कांग्रेस कमेटी, पाटन द्वारा SDM कार्यालय के समीप स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है