बच्चे एवं माताओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की दिशा में, विश्व स्तनपान सप्ताह की शुरूआत

करन साहू, दुर्ग, 01 अगस्त / जिला चिकित्सालय दुर्ग में बच्चे एवं माताओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की दिशा में 01 अगस्त 2024 को विश्व स्तनपान सप्ताह की शुरूआत की गई है। इस वर्ष विश्व स्तनपान सप्ताह का थीम है-अंतर को कम करना, सभी के लिये स्तनपान समर्थन है। जिला चिकित्सालय दुर्ग के शिशु रोग विभाग में आयोजित इस कार्यक्रम में डॉ. दिव्या श्रीवास्तव टीकाकरण अधिकारी जिला दुर्ग, डॉ. सीमा जैन एवं डॉ. वाय किरण शिशु रोग विशेषज्ञ जिला चिकित्सालय दुर्ग द्वारा स्तनपान में जानकारी दी गई। चिकित्सकों ने बताया कि धात्री महिलाओं द्वारा शिशुओं को स्तनपान कराने से शिशुओं का मानसिक विकास, शिशु को डायरिया, निमोनिया एवं कुपोषण से बचाने एवं स्वास्थ्य के लिये आवश्यक है। साथ ही जन्म के छः माह तक केवल स्तनपान तथा दो साल तक सतत् स्तनपान कराना आवश्यक है। कार्यक्रम में डॉ. हेमंत साहू सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक दुर्ग, डॉ. रजनीशकांत मल्होत्रा शिशु रोग विशेषज्ञ, डॉ. गोवर्धन, डॉ सुनीता, संदीप ताम्रकार जिला कार्यकम प्रबंधक, श्री दिलीप ठाकुर आजीवन जीवनदीप सदस्य, तथा धात्री महिलाएं, नर्सिंग स्टूडेंट, अस्पताल स्टॉफ उपस्थित थे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

नारधी गांव में विजयादशमी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन किया गया

दुर्ग पाटन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष औंधी मंडल अंतर्गत ग्राम नारधी...

कांग्रेस कमेटी, पाटन ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया राज्य स्थापना दिवस

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज नगर कांग्रेस कमेटी, पाटन द्वारा SDM कार्यालय के समीप स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है