जागो ग्राहक जागो : गांव गांव में वितरण किया जा रहा गैस सिलेंडर में हैं कितना वजन

Advertisement

पाटन 9 अप्रैल : दुर्ग जिला अंतर्गत ग्राम पंचायत और नगर पालिका, नगर पंचायत क्षेत्र में गैस एजेंसी के द्वारा घर पहुंच ( नगर, गांव) कर गैस सिलेंडर का वितरण किया जा रहा है। आपको बता दे कि विगत वर्षो से लगातार गैस एजेंसी के द्वारा घर पहुंच सेवा देकर गैस सिलेंडर उपभोक्ता को दिया जा रहा है। जिससे लोगो को आने जाने में जो समय लगता था उस पर  विराम लगा है। लोगो को सुविधा उपलब्ध हुई है।लेकिन क्या आप को पता है कि गांव गांव में गैस एजेंसी के द्वारा जो सिलेंडर उपभोक्ता को दिया जा रहा है उसमे पूरे वजन का गैस भरा हुआ है मजेदार बात यह है कि किसी को कोई जानकारी नहीं रहता कि सिलेंडर में कितना गैस भरा हुआ है।

जागो ग्राहक जागो का नारा देने वाले प्रशासन का ध्यान इस पर क्यों नहीं जा रहा हैं। ग्रामीन जन वितरक से सिलेंडर प्राप्त करते समय ठगा महसूस कर रहा है, क्योंकि यदि हम किसी से कुछ सामान लेते है तो हमे तौल कर दिया जाता है सब्जी भाजी को भी हम अपने आंखों के सामने तौल कर लेते हैं। तो गैस सिलेंडर का वजन हमे नाप कर या चेक कर वितरक के द्वारा क्यों नहीं दिया जाता। जैसे देता है गैस एजेंसी वाले सिलेंडर हम लेकर घर चले जाते है वितरक के द्वारा चेक भी नहीं की जाती कि आपके सिलेंडर में पूरा वजन का गैस भरा हुआ है या नही।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है