विजय साहू का बयान विजय बघेल के द्वारा कहलवाया गया राजनीतिक बयान/ अश्वनी साहू

Advertisement

पाटन 18 अप्रैल : कृषि उपज मंडी दुर्ग के पूर्व अध्यक्ष एवं जिला साहू संघ दुर्ग के प्रदेश प्रतिनिधि अश्वनी साहू ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि विजय साहू अभी-अभी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए हैं। वे प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष के खिलाफ माफी मांगने का बयान जारी किया है वह विजय बघेल को खुश करने एवं भाजपा में स्थान बनाने चाटुकारिता पूर्ण बयान है। साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री टहल साहू के द्वारा समाज के किसी भी लोकसभा प्रत्याशी के लिए सहयोग करना या अपील करना कोई गुनाह नहीं है। विजय साहू बतावे क्या आप किसी भी सामाजिक व्यक्ति एवं पदाधिकारी से सहयोग लेंगे कि नहीं ? यह स्पष्ट करें।

मेरी जानकारी के अनुसार विजय साहू ना तो वे कभी परक्षेत्रीय अध्यक्ष और ना ही तहसील और न जिला के अध्यक्ष रहे हैं,और सीधे साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष पर माफी मांगने का सार्वजनिक आरोप लगा रहे हैं ऐसे में तो विजय साहू के ऊपर सामाजिक कार्रवाई होनी चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सभी प्रत्याशी के लिए सहयोग माँगना कोई नई बात नहीं है। वैसे भी भारतीय जनता पार्टी ने दुर्ग जिला अंतर्गत किसी भी विधानसभा में एक भी साहू प्रत्याशी नहीं उतारा,लोकसभा चुनाव में खाली हाथ । ऐसे में समाज के लोगों को चिंतन करना होगा।
श्री विजय बघेल के हार के बाद भी लोकसभा का प्रत्याशी बनाना साहू समाज के साथ धोखा है। पाटन में लगातार तीन पराजय के बाद भी एक ही व्यक्ति को चाहे लोकसभा हो या विधानसभा हो भाजपा द्वारा टिकट देना साहू समाज के प्रतिभा का हनन है।श्री विजय बघेल दुर्ग सांसद ने दुर्ग जिला के किसी भी समाज के व्यक्ति को आगे नहीं बढ़ाया वे तो सिर्फ अपने बारे में ही सोचते हैं।प्रदेश साहू संघ के‌ कार्यकारिणी से निवेदन है कि प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष के खिलाफ अनर्गल बयान बाजी करने वाले विजय साहू के ऊपर सामाजिक कार्रवाई होनी चाहिए।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है