मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत जिले में आज 268 जोड़े का विवाह कार्यक्रम संपन्न होगा

दुर्ग जिला महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत आयोजित विवाह कार्यक्रम की जानकारी कलेक्टर के द्वारा ली गई । जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि 15 जनवरी 2025 को सात विभिन्न स्थानों पर वैवाहिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 268 जोड़े का विवाह कार्यक्रम संपन्न होना है। स्कूल मैदान कोलिहापुरी में 55 जोड़े, विवेकानंद सभागार दुर्ग में 34 जोड़े, खण्डेलवाल भवन वैशाली नगर भिलाई में 32 जोड़े, सतनाम भवन भिलाई-3 में 20 जोड़े, रिक्रियेशन क्लब नंदिनी नगर अहिवारा में 72 जोड़े, दौलत वाटिका जामगांव एम में 15 जोड़े और खूबचंद बघेल सामुदायिक भवन पाटन में 40 जोड़े का विवाह संपन्न होगा। कलेक्टर ने संबंधित एसडीएम, नगरीय निकायों के अधिकारियों को उक्त आयोजन हेतु महिला एवं बाल विकास विभाग से समन्वय के साथ समुचित प्रबंध करने के निर्देश दिये हैं।

 

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

संगत का प्रभाव (गरीब गोपाल के तीन बेटे) – राजेंद्र मारकण्डेय

संगत का प्रभाव - (लेख) राजेंद्र मारकण्डेय गरीब गोपाल के तीन बेटे थे। खेती किसानी और मजदूरी करते हुए गांव के सरकारी स्कूल में तीनों बच्चों...

सेवा संकल्प अभियान के तहत जमराव में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित

पाटन। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत जमराव के आंगनबाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है