मतदान केंद्रों में स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए स्वास्थ्य संयोजकों को दी गई प्रशिक्षण

पाटन 4 मई: विकास खंड स्वस्थ चिकित्सालय पाटन द्वारा स्वास्थ्य विभाग के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजकों को बेसिक लाइफ सेविंग स्किल एवं लू तापघात प्रबंधन का प्रशिक्षण आज 4 मई को जनपद पंचायत सभागार पाटन में प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

डॉ आशीष शर्मा बीएमओ पाटन ने बताया कि आगामी लोक सभा निर्वाचन में मतदान केंद्रों में स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के निर्देश जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त हुए हैं। जिसके परिपालन में एसडीएम पाटन श्री दीपक कुमार निकुंज, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला दुर्ग डॉ जे पी मेश्राम और जिला नोडल अधिकारी डॉ सीबीएस बंजारे के मार्गदर्शन में प्रत्येक मतदान केंद्रों में ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजको, मितानिनों की ड्यूटी आवश्यक दवाओं के साथ लगाई गई है।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं हेतु प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में चिकित्सकीय दलों को एंबुलेंस के साथ तैनात किया गया है। स्वास्थ्य कर्मियों को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने बेसिक लाइफ सेविंग स्किल, कार्डियो पल्मोनरी रिसक्सिटेशन, मिर्गी के दौरे, चोंट, *लू* प्रबंधन, स्नेक बाइट आदि आपातकालीन स्वास्थ्य एवं चिकित्सकीय प्रबंधन का प्रशिक्षण प्रदान किया गया है।

उक्त सत्र में डॉ सी बी एस बंजारे, डॉ आशीष शर्मा, डॉ अंकिता बोधनकर, श्री दीपक सिंह क्षत्रिय, खंड विस्तार एवं प्रशिक्षण अधिकारी बी एल वर्मा,चंद्रकांता साहू ने विस्तार से हैंड्स ऑन प्रशिक्षण प्रदान किया।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

पाटन में कल 20 अक्टूबर को भव्य आतिशबाजी के साथ मनाएंगे दशहरा महोत्सव

पाटन में भव्य दशहरा महोत्सव, भगवान श्रीराम की सेना के आगमन और रामलीला की प्रस्तुति रहेगी आकर्षण का केंद्र पाटन। नगर पंचायत पाटन में प्रतिवर्ष...

सभापति प्रणव शर्मा ने दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

सभापति प्रणव शर्मा ने पाटन जनपद क्षेत्र के दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की पाटन-दुर्ग। पाटन जनपद पंचायत...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है