तुलसी विवाह का अनुष्ठान करने से कन्यादान समान पुण्य प्राप्त होने की परंपरा

रानीतराई 12 नवंबर : पाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत दक्षिण भाजपा मंडल पाटन के युवा मोर्चा अध्यक्ष नारद साहू ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर तुलसी विवाह एवं देवउठनी एकादशी की प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की एकादशी को श्री हरि चतुरमास की निद्रा से जागेंगे। इसे देवोत्थान एकादशी, देवउठनी या प्रबोधिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस दिन से ही हिंदू धर्म में शुभ कार्य जैसे विवाह आदि शुरू हो जाएगा। देवउठनी एकादशी के दिन ही भगवान विष्णु के स्वरुप शालिग्राम की देवी तुलसी से विवाह होने की परंपरा है। श्री साहू ने इस खास पर्व पर कहा है कि ऐसा माना जाता है कि जो भक्त देवउठनी के दिन तुलसी विवाह का अनुष्ठान करता है। उसे कन्यादान समान पुण्य प्राप्त होता है। इसके साथ ही एकादशी व्रत को लेकर यह भी बताया गया है कि साल के सभी 24 एकादशी व्रत करने पर मोक्ष की प्राप्ति होती है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

खुद जियो-औरो को भी जीने दो (लेख -राजेंद्र मार्कण्डेय)

खुद जियो-औरो को भी जीने दो (लेख-रचना - राजेंद्र मार्कण्डेय शिक्षादूत) नवरात्रि का आज अष्टमी तिथि था। दूर गांव में परिचित मित्र के घर जवारा...

बच्चों के भविष्य के प्रति पालक चिंतित, सुधार हेतु शा.प्रा.शा. कौही में 10 बिन्दुओं पर चर्चा

रानीतराई। शासकीय प्राथमिक शाला कौही में शनिवार 3 अक्टूबर को आयोजित शाला प्रबंधन समिति के बैठक में बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति चिंतित...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है