तेलीगुंडारा स्कूल में न्योता भोजन का आयोजन,साहू परिवार के नव दंपति ने किया

रानीतराई 23 फरवरी : विकास खंड पाटन अंर्तगत शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला तेलीगुंडारा में छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार न्योता भोजन अंतर्गत आज 23 फरवरी को एक साहू परिवार के नव दंपति श्री प्रतीक साहू और श्रीमति भूमिका साहू ने अपने जीवन साथी के साथ इस याद गार पल को और सुनहरा बनाने के लिए स्कूल में न्योता भोजन का आयोजन किया।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विकास खंड शिक्षा अधिकारी टी आर जगदल्ले रहे। विशेष अतिथि के रूप में बी आर सी खिलावन चोपड़ीया, गजानंद साहू, श्रीमति विमल साहू ,तुला राम साहू , दयाबती साहू, चोमीन साहू राजाराम साहू ,उमेश्वरि साहू, प्राचार्या ओ पी सिंग।कार्यक्रम के अध्यक्षता स्कूल के प्रधान पाठक ने किया। न्योता भोजन के इस कार्यक्रम में साहू परिवार के द्वारा बच्चो को दाल चावल,केला ,मिठाई परोसा गया सभी बच्चों ने खुशी खुशी भोजन ग्रहण किया वही अतिथियों सहित स्कूल के स्टाप ने भी पोषण आहार ग्रहण किया।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

इस अवसर पर  स्कूल समन्वयक जैनेंद्र गंजीर, प्रधान पाठक मन्नू वर्मा, हेमंत कुर्रे, शिक्षक एस के गायकवाड़, खिलेश साहू, दानेश्वर वर्मा, अजय सेन, कृष्ण कुमार साहू, उर्वशी देशमुख, महेन्द्र साहू सहित बच्चे उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

बच्चों के भविष्य के प्रति पालक चिंतित, सुधार हेतु शा.प्रा.शा. कौही में 10 बिन्दुओं पर चर्चा

रानीतराई। शासकीय प्राथमिक शाला कौही में शनिवार 3 अक्टूबर को आयोजित शाला प्रबंधन समिति के बैठक में बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति चिंतित...

भिलाई : श्रमिक सभा ने 11 सूत्रीय मांग को लेकर सेल अध्यक्ष के नाम “सांसद विजय बघेल” को सौंपा ज्ञापन

दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल जी के निज निवास सेक्टर 5 भिलाई में श्रमिक सभा ने सेल अध्यक्षों के 11 सूत्रीय मांग पत्र सांसद...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है