शिक्षक हमें जीवन में आने वाले कठिनाई को दूर करने का रास्ता दिखाता है

पाटन 06सितंबर: पाटन विधानसभा के ग्राम अरसनारा के शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला अरसनारा में शिक्षक दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर सरपंच हरिशंकर साहू ने सभी उपस्थित बच्चों को शिक्षक दिवस की बधाई प्रेषित करते हुए कहा कि डा सर्वपल्ली राधा कृष्णन जी के बताये मार्ग पर चलकर नव भारत के निर्माण में हम सबको कार्य करना है, उनका जन्म 05 सितंबर 1888 को हुआ। उनके पिताजी एक शिक्षक थे, वह शुरु से शिक्षा के क्षेत्र में उनका अधिक रुचि था, वह दर्शन शास्त्र के विद्यार्थी रहे। स्वतंत्र भारत के प्रथम उप राष्ट्रपति एवं द्वितीय राष्ट्रपति के रूप में देश के सर्वोच्च पद को भी सुशोभित् किया। भारत का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न सम्मान से भारत शासन द्वारा सम्मानित किया गया।

उक्त कार्यक्रम में माध्यमिक शाला प्रधान पाठक डी आर वर्मा ने बच्चों को अपने जीवन में अनुशासन पूर्वक रहने और उनका पालन करने पर आप सभी अपने जीवन पर आगे बढ़ सकते हैँ। प्राथमिक शाला प्रधान पाठक डी एस मानकुर ने कहा कि हमारा प्रथम गुरु हमारा जन्मदाता माँ एवं पिता है , द्वितीय गुरु यह मातृ भूमि धरती माता है। जिसमें हम जीवन यापन करते है। तीसरा गुरु शिक्षक है जो हमें अच्छे नागरिक बनने का ज्ञान देते है। शिक्षक हमें जीवन में आने वाले कठिनाई को दूर करने का रास्ता दिखाता है। इस अवसर पर जयप्रकाश साहू ने सभी बच्चों को आगे बढ़ने हेतु गुरु के आशीर्वाद एवं उनके बताये मार्ग कर चलकर प्राप्त किया जा सकता है। गुरु का स्थान कोई भी नहीं ले सकता है । शिक्षक को उनके पढ़ाये विद्यार्थी आगे चलकर उच्च पदो पर कार्य करते देखकर जो सम्मान मिलता है वह सम्मान सर्वोपरि होता है।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

इस अवसर पर ग्राम सरपंच हरिशंकर साहू, पूर्व शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष जयप्रकाश साहू, पूर्व उपसरपंच ठाकुर राम वर्मा, सांसद प्रतिनिधि रामकृष्ण निर्मल, प्रधान पाठक द्वय डी आर वर्मा, डी एस मानकुर, शिक्षक गण कमलेश सिंगौर, देवसिंग बंजारे, रेणुका वर्मा, सु श्री मीनू कन्नौजे, ग्रामीण जन कोमल वैष्णव, राहुल साहू, नोहर साहू, मिलन साहू, टीकम मानिकपुरी सहित विद्यालय के अध्ययनरत विद्यार्थियों की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सभापति प्रणव शर्मा ने दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

सभापति प्रणव शर्मा ने पाटन जनपद क्षेत्र के दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की पाटन-दुर्ग। पाटन जनपद पंचायत...

बच्चों के भविष्य संवारने, शिक्षकों के साथ पालकों का सहयोग अपरिहार्य हैं- राजेन्द्र मारकण्डे शिक्षादूत

गुण्डरदेही। शुक्रवार 16 अक्टूबर को दशहरा अवकाश के पहले पीएम श्री शासकीय प्राथमिक शाला गुण्डरदेही में शिक्षक, पालक व विद्यार्थी बैठक का आयोजन किया...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है