पेयजल संकट से जूझ रहा है दक्षिण पाटन ,अशोक साहू ने प्रशासन को कराया ध्यानाकर्षण

Advertisement

जामगांव आर।जिला पंचायत दुर्ग के उपाध्यक्ष अशोक साहू ने दक्षिण पाटन के विभिन्न ग्रामों में हो रहे पेयजल एवं निस्तारी हेतु पानी की मांग जिला प्रशासन दुर्ग से किया है।अवगत हो कि इस क्षेत्र की जीवनदायनी नदी पूरी तरफ सुख चुकी है।साथ ही विभिन्न ग्रामों में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं का प्रवास इस क्षेत्र में रहता है।उन्हें डुबकी लगाकर महाकाल का दर्शन लेने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।इसके पूर्व में तत्कालीन मुख्यमंत्री एवं विधायक श्री भूपेश बघेल जी ने इस क्षेत्र की हमेशा से लगाव रहा है,उनके शासन काल में कोई भी तकलीफ का सामना नहीं करना पड़ा था।एशिया महाद्वीप का सबसे बड़ा नहर सिपकोना माइनर इसी क्षेत्र में पड़ता है।गर्मी के दिनों में जल स्तर में भारी गिरावट आ जाती है।

श्री साहू ने जिला प्रशासन को अवगत कराते हुए जल जीवन योजनान्तर्गत सभी ग्रामों में कार्य प्रगति पर है लेकिन जलापूर्ति का श्रोत का अभाव के कारण पेयजल की समस्या गंभीर हालत में है।
उन्होंने जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार से निवेदन किया है कि दक्षिण पाटन के ग्रामों में खारुन नदी एवं सिपकोना माइनर से पानी प्रदाय करने का कष्ट करेंगे।जिससे जल स्तर में सुधार हो सके।साथ ही पेयजल एवं निस्तारी की समस्या का निदान हो सके।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

मुख्य न्यायाधिपति श्री रमेश सिन्हा ने दुर्ग में नवीन न्यायालय भवन के निर्माण हेतु किया भूमिपूजन

* मुख्य न्यायाधिपति श्री रमेश सिन्हा ने दुर्ग में नवीन न्यायालय भवन के निर्माण हेतु किया भूमिपूजन... * न्यायिक अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण के साथ डिजिटल...

राज्य स्तरीय कुश्ती में जमराव का जलवा

* राज्य स्तरीय कुश्ती में जमराव के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, लोकनाथ साहू ने जीता गोल्ड, अनिल नन्हारे ने सिल्वर... जमराव। धमतरी में आयोजित 26वीं...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है