मानस गान प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए राजस्व मंत्री श्री वर्मा

नवनिर्मित भवनों का किया लोकार्पण

दुर्ग 4 फरवरी 2024 / प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंकराम वर्मा आज जिले के पाटन विकासखंड के ग्राम बोरिद में आयोजित मानस गान प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत किये। उन्होंने यहाँ पर 50 लाख रुपये लागत से नवनिर्मित सामुदायिक भवन, कुर्मी भवन और पंचायत भवन का लोकार्पण किया। समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि हक छिनने की बात महाभारत में तो सम्पत्ति वितरण की बात रामायण में है। कथा सुनने की बजाय कथा की बाते को जीवन में आत्मसात करें। उन्होंने कहा कि माताएं बच्चों को संस्कारवान बनाये। घर में राम को अवतरित करना हो तो माताओं को कौशिल्या बनना पड़ेगा। मंत्री श्री वर्मा ने प्रदेश में रामराज्य की परिकल्पना को साकार करने रामायण में बताए मार्ग को अपने जीवन में आत्मसात करने लोगों का आह्वान किया। उन्होंने सुमधुर स्वर में रामायण की पंक्तियों  को उद्घृत किया। मंत्री जी ने ग्रामीणों की मांग पर ग्राम के विकास कार्य के लिए 25 लाख रुपए की घोषणा की। समारोह को जितेन्द्र वर्मा ने भी सम्बोधित किया। समारोह में पंचायत प्रतिनिधि और मानस प्रेमी जनता उपस्थित रहे।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू, ग्राम पंचायत सरपंच कोहिनूर बंछोर ,उपसरपंच राजू वर्मा, भाजपा नेता मेहत्तर वर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनवाड़ी में गोद भराई और अन्नप्राशन

सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनवाड़ी में किया गया "गोद भराई और अन्नप्राशन" कार्यक्रम आयोजित   रानीतराई। सेवा संकल्प अभियान के तहत आज परियोजना पाटन,सेक्टर रानीतराई...

खारून नदी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने लिया जायजा

खारून नदी के उफान से अमलेश्वर, जमराव, खुड़मुड़ा, भोथली और मगरघटा क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात, सैकड़ों एकड़ धान की फसल जलमग्न — कांग्रेस...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है