पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रतिनिधियों ने किया औंसर में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन

रानीतराई।समीपस्थ ग्राम पंचायत औसर(डीघारी)में आज 23 फरवरी को विभिन्न विकास कार्यों (16.40 लाख) के भूमिपूजन एवं लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधायक भूपेश बघेल जी के प्रतिनिधि अशोक साहू उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग रहे,अध्यक्षता रमन टिकरिहा सभापति जप ने की,विशेष अतिथि वंदना वर्मा सदस्य जप,राजेश ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस,रूपेंद्र शुक्ला महामंत्री,भेष आठे जोनप्रभारी,यादव राम सेन सेक्टर प्रभारी,कल्याण भारती पूर्व सरपंच,बालाराम चतुर्वेदी पूर्व सरपंच ने छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना कर भूमिपूजन किए।

सभी अतिथियों ने ग्रामवासियों को बधाई प्रेषित करते हुए आप सभी की मांगों को ध्यान में रखते हुए हमारे लाडले विधायक,पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश भैया ने आपके गांव को कई सौगात दी है।जिसके लिए माननीय भूपेश भैया को हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हैं।
विकास कार्यों में बहुप्रतीक्षित मांग सीसी रोड गजेंद्र सारधे घर से मेन रोड(5.20लाख), सीसी रोड मेन रोड से मुख्य गली(5.20लाख)का लोकार्पण,जिला पंचायत निधि से स्वीकृत अतिरिक्त कक्ष,सीमेंटीकरण(4.00लाख),प्राथमिक शाला में झूला एवं ओपन जिम (2.00लाख)का भूमिपूजन कार्य शामिल है।
पूर्व मुख्यमंत्री जी एवं अतिथियों का धन्यवाद एवं आभार सरपंच तेज बहादुर खरे ने किया।
इस अवसर पर धनंजय वर्मा,रामचरण ठाकुर,महेश वर्मा,संजय यादव उपसरपंच,
योगेंद्र भारती एनएसयूआई,नंदू बंजारे,
दूजबाई भारती पंच,आनंदी भारती,मिलाप,दिलीप ठाकुर,राम,राज,बरातू,सूरज,भास्कर,गोकुल भारती,विकाश ठाकुर,मनोज भारती सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

पाटन में कल 20 अक्टूबर को भव्य आतिशबाजी के साथ मनाएंगे दशहरा महोत्सव

पाटन में भव्य दशहरा महोत्सव, भगवान श्रीराम की सेना के आगमन और रामलीला की प्रस्तुति रहेगी आकर्षण का केंद्र पाटन। नगर पंचायत पाटन में प्रतिवर्ष...

सभापति प्रणव शर्मा ने दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

सभापति प्रणव शर्मा ने पाटन जनपद क्षेत्र के दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की पाटन-दुर्ग। पाटन जनपद पंचायत...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है