लोधी समाज के तत्वधान में लोकप्रिय सांसद विजय बघेल का सम्मान

मोतीपुर 26 अगस्त : पाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत दुर्ग लोकसभा के लोकप्रिय सांसद विजय बघेल का 28 अगस्त को होगा सम्मान समारोह।ग्राम पंचायत खम्हारिया कुरूद (डीह) में होने वाले इस कार्यक्रम में मंगल भवन का लोकार्पण श्री बघेल के द्वारा किया जाएगा।आपको बता दें कार्यक्रम इस प्रकार है मंगल भवन लोकार्पण करने के पश्चात नवनिर्वाचित सांसद विजय बघेल का सम्मान लोधी समाज के द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद सदस्य एवं लोधी समाज के प्रदेश महामंत्री घनश्याम कौशिक करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में श्रीमती राम बाई गजानंद सिन्हा जनपद अध्यक्ष पाटन, श्रीमती हर्षा लोकमनी चंद्राकर जिला पंचायत सदस्य दुर्ग, मोनू साहू साहू जिला पंचायत सभापति दुर्ग, धर्मेंद्र कौशिक पूर्व सरपंच झीट एवं अध्यक्ष लोधी समाज पाटन क्षेत्र होंगे। जिसकी तैयारी ग्राम पंचायत के द्वारा की जा रही है।

मौके पर सरपंच श्रीमती शैल बाई बंजारे, पूर्व सरपंच सचिव एवं समस्त पंचगण साथ ही लोधी समाज के प्रकाश सिंगौर, अध्यक्ष सुरेश सिंगौर ,उपाध्यक्ष, राजेश सिंगौर, सचिव टेमन सिंगौर कोषाध्यक्ष उपस्थित रहेंगे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

पाटन में कल 20 अक्टूबर को भव्य आतिशबाजी के साथ मनाएंगे दशहरा महोत्सव

पाटन में भव्य दशहरा महोत्सव, भगवान श्रीराम की सेना के आगमन और रामलीला की प्रस्तुति रहेगी आकर्षण का केंद्र पाटन। नगर पंचायत पाटन में प्रतिवर्ष...

सभापति प्रणव शर्मा ने दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

सभापति प्रणव शर्मा ने पाटन जनपद क्षेत्र के दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की पाटन-दुर्ग। पाटन जनपद पंचायत...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है