पाटन नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार पर जोर

Advertisement

कांग्रेस नेताओं की उपस्थिति में पाटन में हुआ कार्यकारिणी गठन पर मंथन, नगर कांग्रेस कमेटी पाटन का संगठनात्मक सृजन अभियान तेज नई कार्यकारिणी का खाका तैयार

पाटन: ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन के निर्देशानुसार नगर कांग्रेस कमेटी (पाटन मंडल) की कार्यकारिणी गठन एवं संगठनात्मक सृजन विस्तार के लिए गुरुवार, 04 सितंबर 2025 को पाटन के विश्राम गृह (रेस्ट हाउस) में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में संगठन को मजबूत करने, नए पदाधिकारियों के चयन एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस प्रभारी श्री आशीष वर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री महेंद्र वर्मा, तथा नगर कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि श्री हेमंत देवांगन विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 फेसबुक से जुड़े 

नेताओं ने संगठनात्मक ढांचे को और सुदृढ़ करने की दिशा में ठोस रणनीति बनाने पर चर्चा की। कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया। बैठक का माहौल उत्साहपूर्ण और संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा।

कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर 04 सितंबर को शुष्क दिवस घोषित

* श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर 04 सितंबर को शुष्क दिवस घोषित... दुर्ग, 03 सितंबर 2026/ कलेक्टर श्री अभिजित सिंह ने ’श्री कृष्ण जन्माष्टमी’...

सेवा सेतु पोर्टल से मिला लीना को स्थायी जाति प्रमाण पत्र

* सेवा सेतु पोर्टल से मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र... दुर्ग, 03 सितम्बर 2026/छत्तीसगढ़ सरकार की पहल सेवा सेतु-जनता के द्वार, डिजिटल सरकार आम नागरिकों...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है