संभाग स्तरीय योग ओलाम्पियड प्रतियोगिता में 7 जिलों से प्रतिभागी शामिल हुए

पाटन 28 मई : दुर्ग संभाग का संभाग स्तरीय योग ओलाम्पियड प्रतियोगिता का आयोजन सनसाइन हायर सेकेंडरी स्कूल दुर्ग के सभागार में सम्पन्न हुआ। जिसमें दुर्ग संभाग के 7 जिलों से प्रतिभागी शामिल हुए। शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय तेलीगुण्डरा से कु.टोमांशिक पटेल, कु.भाविका देवांगन और कु.नंदनी विश्वकर्मा ने दुर्ग जिले का प्रतिनिधित्व किये,जिसमे अंडर14 आयु वर्ग में कु. टोमांशिक पटेल और कु. भाविका देवांगन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य स्तरीय योगा ओलंपियाड प्रतियोगिता 2024 में अपना स्थान सुनिश्चित किया।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

इस अवसर पर शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय तेलीगुंडरा विकासखण्ड पाटन के योग प्रभारी व छत्तीसगढ़ योग एसोसिएशन के राज्यकार्यकारिणी सदस्य शिक्षक खिलेंद्र साहू ने बताया कि हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर शासकीय आयुर्वेद औषधालय तेलीगुण्डरा के योग प्रशिक्षक महेन्द्र कुमार साहू के द्वारा निःशुल्क नियमित योग का प्रशिक्षण दिया जाता है।

संभाग स्तरीय योगा प्रशिक्षण में बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर,संयुक्त संचालक कल्पना स्वामी,अरविंद मिश्रा जिला शिक्षाधिकारी दुर्ग,प्रदीप महिलांगे बीईओ.पाटन,गोविन्द साव बीईओ.दुर्ग,गोस्वामी विष्णु जयंत भारती अध्यक्ष छतीसगढ़ योगासना स्पोर्ट्स फेडरेशन, जैनेन्द्र गंजीर संकुल समन्वयक,शकीला देवदास खेल अधिकारी पाटन,एम.एल.वर्मा प्रधान पाठक,हेमन्त कुर्रे प्रधान पाठक, चन्द्रहास साहू प्रधान पाठक अण्डा,दिनेश कुमार साहू सभापति जप पाटन,मनीष पटेल सरपंच,आयुर्वेद चिकित्सक डॉ.डी.एल.चतुर्वेदी,फार्मासिस्ट पी. एन. सोनवानी, तिलक साहू,नोलेश्वरी साहू अध्यक्ष,नरेन्द्र कुमार पटेल उपाध्यक्ष ने बधाई दी है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

संगत का प्रभाव (गरीब गोपाल के तीन बेटे) – राजेंद्र मारकण्डेय

संगत का प्रभाव - (लेख) राजेंद्र मारकण्डेय गरीब गोपाल के तीन बेटे थे। खेती किसानी और मजदूरी करते हुए गांव के सरकारी स्कूल में तीनों बच्चों...

सेवा संकल्प अभियान के तहत जमराव में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित

पाटन। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत जमराव के आंगनबाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है