आज धान खरीदी बंद किसानों को मिला तीन दिन का समय 29 जनवरी से होगी केंद्रो में धान की खरीदी

पाटन: दुर्ग जिला अंर्तगत आने वाले धान खरीदी केंद्रों में आज 24 जनवरी को खरीदी बंद कर दिया गया है क्योंकि आज सुबह से ही मौसम खराब दिख रहा था और बीती रात वर्षा भी जोरदार हुई है जिसके कारण जमीन भी गीली हो गई है धान खरीदी केंद्रों में जिसके कारण भी खरीदी बंद की गई है। हालाकि बाद में मौसम खुश नुमा हो गया खुल गया जिससे धान की खरीदी की जा सकती थी लेकिन समिती प्रबंधक के द्वारा खरीदी चालू नहीं की गई और समय को आगे कर दी गई। अधिकांश खरीदी केंद्रों में बंद आवक।जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि 25 जनवरी को छेर छेरा पुन्नी की छुट्टी और 26 को गणतंत्र दिवस और 27 को चौथा शनिवार कुल मिला कर 29 जनवरी को ही धान की खरीदी केंद्रों में किया जाएगा।अब किसानों को तीन दिन ही मिलेंगे धान बेचने का समय ।वही सभी मंडी में धान की खरीदी लगभग पूर्णता कि ओर है।लेकिन डीईओ कटने के बाद भी मिलर धान उठाने में देरी कर रहे है। जिससे खरीदी केंद्रों में धान की बोरी जाम भी हो गया है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

तरीघाट में अलसुबह अज्ञात व्यक्ति ने फां#सी लगाकर की आत्म H त्या

बिग ब्रेकिंग तरीघाट में अलसुबह अज्ञात व्यक्ति ने फां#सी लगाकर आत्म Hत्या कर लिया , पाटन (मुकेश सेन)। पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तरीघाट के...

स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़

* स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़... * छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति ने परिजनों...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है