दक्षिण पाटन भाजपा मंडल के पदाधिकारायों ने दी पत्रकार मुकेश चंद्राकर को भाव पूर्ण श्रद्धांजलि

जामगांव आर 05जनवरी  :  दक्षिण पाटन भाजपा मंडल जामगांव आर के वरिष्ट कनिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ की उपस्थिति में पत्रकार मुकेश चंद्राकर को कैंडल जला कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि प्रदान किया।
उपस्थित सभी के द्वारा विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि बीजापुर युवा समर्पित ,निडर साहसी पत्रकार श्री मुकेश चंद्राकर जी की हत्या का समाचार अत्यंत दु:खद और हृदयविदारक है। मुकेश जी का जाना पत्रकारिता जगत और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है।इस घटना के अपराधी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाना चाहिए।दिवंगत आत्मा को ईश्वर अपनी पावन चरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें।

उक्त अवसर पर जामगांव आर के मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू, निर्मल जैन,नरेश केला, भगवान सिंह,अंगेश्वर साहू,अशोक शर्मा रामकुमार चंद्राकर, यशवंत साहू किरण यादव,युवराज साहू, किशोर देवांगन प्रमोद ठाकुर बेनी राम साहू,सहित भाजपा के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

नारधी गांव में विजयादशमी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन किया गया

दुर्ग पाटन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष औंधी मंडल अंतर्गत ग्राम नारधी...

कांग्रेस कमेटी, पाटन ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया राज्य स्थापना दिवस

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज नगर कांग्रेस कमेटी, पाटन द्वारा SDM कार्यालय के समीप स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है