राज्य में 9वाँ स्थान हासिल कर नूतन ने बढ़ाया पूरे पाटन क्षेत्र का मान – प्रणव शर्मा

Advertisement

(संतोष देवांगन) पाटन : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CGBSE) के कक्षा दसवीं के परिणाम में पाटन विधानसभा  क्षेत्र अंतर्गत आने वाले  शासकीय स्कूल पाहंदा (अ) की होनहार छात्रा कु. नूतन वर्मा ने 97.83% अंक प्राप्त कर पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में 9वां स्थान हासिल किया है। यह खबर प्राप्त होते ही पूरे क्षेत्र में खुशी माहौल बना हुआ है। इसी क्रम में जनपद पंचायत पाटन के सभापति, शिक्षाविद प्रणव शर्मा ने नूतन वर्मा एवं पूरे परिवार को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

सभापति प्रणव शर्मा ने नूतन वर्मा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए, उसे पाटन क्षेत्र को गौरवान्वित करने के लिए शाबाशी दी और आने वाले समय में इस बेटी से प्रेरणा लेकर और भी विद्यार्थी मेरिट में स्थान बनाएंगे यह उम्मीद भी जताई। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी बोर्ड के परीक्षा परिणामों में इस बार भी प्रदेश की बेटियों का दबदबा रहा है।

रानीतराई के साप्ताहिक बाजार में गंदगी का आलम, दुर्गंध के बीच खरीदारी को मजबूर लोग

* रानीतराई साप्ताहिक बाजार में गंदगी का अंबार, स्वच्छता व्यवस्था पर उठे सवाल... * लाखों में बाजार की नीलामी और नियमित शुल्क वसूली के बावजूद...

तरीघाट क्षेत्र में एयरटेल नेटवर्क ठप! , हजारों उपभोक्ता परेशान…

* तरीघाट क्षेत्र में एयरटेल नेटवर्क ठप! , छ महीने से मोबाइल नेटवर्क की हालत खराब, हजारों उपभोक्ता परेशान... * कस्टमर केयर में शिकायतों की...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है