केन्द्रीय मंत्री द्वारा एन.पी.एस.एस. मोबाईल एप्लीकेशन एवं वेब पोर्टल राष्ट्र को समर्पित

अम्लेश्वर 16 अगस्त / 78 वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कृषि मंत्री भारत सरकार श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा कीट निगरानी प्रणाली अंतर्गत कीटों के हमलों एवं फसल रोगों के बारे में त्वरित और सटीक जानकारी प्रदाय करने के उद्देश्य से एनपीएसएस मोबाईल एप्लीकेशन और वेब पोर्टल को राष्ट्र को समर्पित किया गया। उक्त कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कृषि विज्ञान केन्द्र पाहंदा (अ) दुर्ग में किया गया। जिसमें जिले के 65 कृषक बंधु एवं महिलायें सम्मिलित हुए। कृषि विज्ञान केन्द्र पाहंदा (अ) दुर्ग के प्रमुख डॉ. विजय जैन के द्वारा समस्त उपस्थित जनों को स्वतंत्रता दिवस के बधाई के साथ-साथ नवीन मोबाईल एप्प के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में श्री राजेश राठौर संयुक्त संचालक (कृषि), श्री एल. एम. भगत उपसंचालक (कृषि) अन्य अधिकारी उपस्थित थे। कृषि विज्ञान केन्द्र, पाहंदा (अ), दुर्ग के डॉ. ईश्वरी साहू, डॉ. कमल नारायण, डॉ. ललिता रामटेके, डॉ. नीतू स्वर्णकार एवं डॉ. विनय नायक भी उपस्थित थे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

नारधी गांव में विजयादशमी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन किया गया

दुर्ग पाटन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष औंधी मंडल अंतर्गत ग्राम नारधी...

कांग्रेस कमेटी, पाटन ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया राज्य स्थापना दिवस

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज नगर कांग्रेस कमेटी, पाटन द्वारा SDM कार्यालय के समीप स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है