कुम्हारी बंद कराने सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, व्यापारियों का मिला जुला समर्थन

कुम्हारी 21 सितंबर। पिछले दिनों कवर्धा जिले के बोड़ला विकासखंड के रेंगाखार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लोहारिडिह में हुई घटना के विरोध में कांग्रेस पार्टी के द्वारा छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया गया था जिसे लेकर कुम्हारी नगर शहरी क्षेत्रों के साथ साथ ही ग्रामीण वनांचल क्षेत्र में भी बंद को सफल बनाने कांग्रेस के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और व्यापारियों से बंद को सफल बनाने सहयोग मांगा जहां कुम्हारी शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र परसदा, कुगदा, जंजगिरी, रामपुर, में भी बंद का असर देखने को मिला कांग्रेसियों ने राज्य में कानून व्यवस्था की स्तिथि को लेकर प्रश्न खड़े किए है वहीं प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जम कर नारेबाजी भी की। वहीं रैली का नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद सिंह राजपूत पालिका अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर एवं के रविकुमार द्वारा किया गया। रैली में कांग्रेसी पार्षदों के अलावा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

पाटन में कल 20 अक्टूबर को भव्य आतिशबाजी के साथ मनाएंगे दशहरा महोत्सव

पाटन में भव्य दशहरा महोत्सव, भगवान श्रीराम की सेना के आगमन और रामलीला की प्रस्तुति रहेगी आकर्षण का केंद्र पाटन। नगर पंचायत पाटन में प्रतिवर्ष...

सभापति प्रणव शर्मा ने दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

सभापति प्रणव शर्मा ने पाटन जनपद क्षेत्र के दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की पाटन-दुर्ग। पाटन जनपद पंचायत...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है