मनुष्य का जीवन बिना संत के अधूरा – सुकृत दास शास्त्री

सेलुद 2 जून : पाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेलूद के कबीर आश्रम में दो दिवसीय कबीर प्राकट्य उत्सव का 625वां वर्ष का आयोजन किया गया है। जिसमे प्रथम दिवस में क्षेत्र के कबीर पंथ से जुड़े साधु संतों का आगमन हुआ। बड़े बड़े संतो के द्वारा प्रवचन दिया गया। साथ ही साथ भोजन भंडारा भी किया जा रहा है।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

सेलूद कबीर आश्रम के संचालक साहित्य वेदांताचार्य महंत सुकृत दास शास्त्री ने अपने प्रवचन में कहा कि मनुष्य का जीवन जब तक पूरा नही माना जाता जब तक उसके जीवन मार्ग में साधु संतों का आशीर्वाद न हो। जीव आत्मा इस धरती पर जन्म लेता है। किन्तु उसको सही मार्ग पर चलने के लिए संतो का आशीर्वचन जब तक प्राप्त नही होगा तब तक जीवन को मोक्ष नही मिलता।बिना गुरुबके ज्ञान अधूरा माना जाता है इसलिए हर मनुष्य के जीवन मे गुरु बनाना अनिवार्य होता है। प्रतिवर्ष होने वाले इस आयोजन में दूर दूर से भक्तजन उपस्थित होते है।

उक्त कार्यक्रम में श्रीराम साहेब असणारा, अध्यक्ष भूपत साहेब, छोटे महंत परमेश्वर साहेब, हितु साहेब, कोठारी साहेब, अंतराम साहेब, प्रितपाल बेलचंदन, श्रीमति खेमिन साहू सरपंच ग्राम सेलूद, खेमलाल साहू पूर्व सरपंच, पंचराम साहू, शंकर यादव, कौशल बनपेला, मुकतुराम साहू, हर प्रसाद आडिल, प्यारेलाल साहू सहित सैकड़ों श्रोतासमाज कबीर पंथी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

संगत का प्रभाव (गरीब गोपाल के तीन बेटे) – राजेंद्र मारकण्डेय

संगत का प्रभाव - (लेख) राजेंद्र मारकण्डेय गरीब गोपाल के तीन बेटे थे। खेती किसानी और मजदूरी करते हुए गांव के सरकारी स्कूल में तीनों बच्चों...

सेवा संकल्प अभियान के तहत जमराव में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित

पाटन। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत जमराव के आंगनबाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है