रानीतराई में महावीर जन्म कल्याण महोत्सव का हुआ आयोजन, जैन समाज ने किया 122 मिनट रक्तदान, दिया जरूरतमंद बच्चों को स्टडी किट

पाटन/रानीतराई : पाटन विधानसभा अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत रानीतराई में 10 अप्रैल को महावीर जन्म कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें सुरपा, बटरेल, जामगांव आर, बेल्हारी क्षेत्र के जैन समाज के लोग उपस्थित रहे। आपको बता दें कि , भगवान महावीर की जयंती पर जैन समुदाय के द्वारा 122 मिनट का रक्तदान किया गया। इसके साथ ही 30 जरूरतमंद बच्चों को स्टडी किट भी प्रदान किया गया।

वहीं इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्रीमती ज्योति पारख अध्यक्ष नगर पंचायत भखारा, सतीश रायसोनी उपाध्यक्ष जनपद पंचायत कुरूद, श्रीमती दीपमाला विजय कोचर सदस्य जनपद पंचायत पाटन, राधेलाल लोढा समाज सेवी दुर्ग, थानमल ओस्तवाल हास्य कवि गुंडरदेही, हरख पारख अध्यक्ष शासकीय महाविद्यालय भखारा के गरिमामई उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम की जानकारी रानीतराई के पूर्व सरपंच एवं भाजपा नेता निर्मल जैन ने दी ।

नारधी गांव में विजयादशमी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन किया गया

दुर्ग पाटन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष औंधी मंडल अंतर्गत ग्राम नारधी...

कांग्रेस कमेटी, पाटन ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया राज्य स्थापना दिवस

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज नगर कांग्रेस कमेटी, पाटन द्वारा SDM कार्यालय के समीप स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है