पाटन : LIC एडवाईजर ‘कृष्ण कुमार देवांगन’ का दुबई में होगा सम्मान

संतोष देवांगन/दुर्ग-पाटन : दुर्ग जिला के नगर पंचायत पाटन नगर निवासी (LIC एडवाईजर) श्री कृष्ण कुमार देवांगन आगामी 27 अगस्त से 04 सितम्बर तक दुबई में होने वाले “अंतरराष्ट्रीय सम्मलेन मिलियन डालर राउंड टेबल“ MDRT (USA) ग्लोबल कांफ्रेस में भाग लेंगे। और वे पाटन से आज दुबई जाने के लिए रवाना हो गए है। जहां कृष्ण कुमार को (LIC OF INDIA) जीवन बीमा के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सम्मान COT (USA) कोर्ट ऑफ़ द टेबल से सम्मान किया जायेगा।⬇️शेष नीचे⬇️

आपको बतादें कि MDRT बीमा क्षेत्र एक अंतरराष्ट्रीय फाउंडेशन है जिसका मुख्यालय अमेरिका (USA) में है। वही कृष्ण कुमार देवांगन “भारतीय जीवन बीमा निगम“ में लाईफ एडवाइजर के रूप में पिछले 06 वर्षों से अपनी सेवा दे रहे है और लोगो को जीवन बीमा के क्षेत्र में जागरूक कर रहे है. व वर्त्तमान में कारपोरेट क्लब के मेंबर है।⬇️शेष नीचे⬇️

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

आपको बतादें कि कृष्ण कुमार देवांगन 2019-2020, 2020-2021 से MDRT 2021-2022 में डबल MDRT और 2022-2023 व 2023-2024 में COT कोर्ट ऑफ़ द टेबल का सदस्यता प्राप्त किया है जो बीमा के क्षेत्र में एक अंतरराष्ट्रीय सम्मान है वहीं यह मुकाम पुरे विश्व में सिर्फ 0.1% अभिकर्ता ही प्राप्त कर पाये है। वहीं कृष्ण कुमार इस सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों, अपने माता-पिता व परिवार, शाखा के समस्त अधिकारीयों व विशेष रूप से अपने समस्त ग्राहक बंधुओ को दिया है।  क्योंकि उनके सहयोग के बिना यह सम्मान पाना संभव नहीं था। इसके लिए (LIC एडवाईजर) कृष्ण कुमार देवांगन ने सभी का दिल से धन्यवाद किया है।

चंगोरी स्कूल में अनोखी पहल, चित्रकार-पेंटर वर्कशॉप में बच्चों ने सीखी रंगों की कला

प्रवाह ज्ञान संगम नवाचार से बच्चों को मिला रंगों की दुनिया का अनुभव विद्यालय और समुदाय के संगम से संवर रहा बचपन, चंगोरी में चित्रकार/पेंटर...

छुट्टी भूले कौही के स्कूली बच्चे, राष्ट्रनायकों को किया याद ; सरपंच ने कही बड़ी बात

महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा तथा लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी और ईमानदारी से सेवा करना सिखाया - श्रीमती लीना साहू सरपंच कौही छुट्टी...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है