मार्च फास्ट के साथ हुआ खो-खो प्रतियोगिता का शुभारंभ, 2 दिन तक चलेगी

अमलेश्वर 08 नवंबर : पाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत झीट में राज्य स्तरीय खो खो प्रतियोगिता का आयोजन एडवेंचर खो खो क्लब के तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ आज किया गया। 9 और 10 नवंबर खो खो टीम की प्रतियोगिता निरंतर जारी रहेगी।

आपको बता दें आज 8 नवंबर को प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व मुख्यमंत्री के ओ एस डी आशीष वर्मा, जिला पंचायत सभापति मोनू साहू, किसान नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य राकेश ठाकुर ,जनपद पंचायत पाटन के अध्यक्ष रामबाई गजानंद सिन्हा,कांग्रेस नेता महेंद्र साहू, जनपद सदस्य तुलसी अंशु रजक, ग्राम पंचायत सरपंच शशिकला यशवंत सिन्हा के गरिमामई उपस्थिति में संपन्न हुआ।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ महतारी के पूजा अर्चना बाद राजकीय गीत के साथ कार्यक्रम का संचालन हुआ। खिलाड़ियों के द्वारा मार्च पास्ट किया गया। अतिथियों का शाल श्रीफल एवं मोमेंटो देकर सम्मान किया गया। साथ ही एक पौधा भी अतिथियों समिति के द्वारा दिया गया। 2 दिन तक चलने वाली खो-खो प्रतियोगिता में पूरे राज्य भर के टीम पहुंच रही है। जिसके खाने पीने से लेकर के रहने तक की व्यवस्था समिति के द्वारा किया जा रहा है। लगभग 500 खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

कार्यक्रम के समापन समारोह में खेल मंत्री टंक राम वर्मा,सांसद विजय बघेल ,जिला पंचायत सदस्य हर्षा लोकमनी चंद्राकर, जनपद पंचायत पाटन के अध्यक्ष रामबाई गजानंद सिन्हा,सरपंच श्रीमती शशिकला यशवंत सिन्हा शामिल होंगे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

तरीघाट में अलसुबह अज्ञात व्यक्ति ने फां#सी लगाकर की आत्म H त्या

बिग ब्रेकिंग तरीघाट में अलसुबह अज्ञात व्यक्ति ने फां#सी लगाकर आत्म Hत्या कर लिया , पाटन (मुकेश सेन)। पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तरीघाट के...

स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़

* स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़... * छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति ने परिजनों...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है