पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की धर्मपत्नी कमला देवी साहू जी का निधन,रायपुर में ली अंतिम सांस

दुर्ग 09 सितंबर। छत्तीसगढ़ प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की धर्मपत्नी (72 वर्षीया) श्रीमती कमला देवी साहू का रायपुर स्थित एक निजी हॉस्पिटल में उपचार के दौरान देर रात 12:00 बजे निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ थी, आकस्मिक निधन के कारण पूर्व गृह मंत्री के परिजनों, शुभचिंतकों में शोक व्याप्त है।

स्व. कमला देवी साहू जहां मृदुभाषी व मिलनसार थीं। वे अपने पीछे 3 पुत्र और 1 पुत्री सहित पूरा भरा-पूरा परिवार छोड़ गई है। साहू जी का पूरा परिवार हॉस्पिटल में कई दिनों से श्रीमती कमला देवी साहू जी की सेवा कर रहे थे।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

गृहगांव में पाऊवारा में होगा अंतिम संस्कार

पिछले कुछ समय से उनकी सेहत फिर गिरना शुरू हुई। इसके बाद उन्होंने (रविवार रात 12:00) बजे अंतिम सांस ली। उनके बड़े बेटे जितेंद्र साहू ने बताया कि उनकी माता जी की पार्थिव शरीर (सोमवार) गृहगांव पाऊवारा दुर्ग जिले में ले जाया जाएगा, जहाँ दोपहर 2:00 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

पाटन में कल 20 अक्टूबर को भव्य आतिशबाजी के साथ मनाएंगे दशहरा महोत्सव

पाटन में भव्य दशहरा महोत्सव, भगवान श्रीराम की सेना के आगमन और रामलीला की प्रस्तुति रहेगी आकर्षण का केंद्र पाटन। नगर पंचायत पाटन में प्रतिवर्ष...

सभापति प्रणव शर्मा ने दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

सभापति प्रणव शर्मा ने पाटन जनपद क्षेत्र के दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की पाटन-दुर्ग। पाटन जनपद पंचायत...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है