कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा धान खरीदी का निरीक्षण, गाइड लाइन से अधिक तौल

पाटन 03 दिसंबर : प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेंटी पाटन के तत्वाधान में “धान खरीदी केन्द्र चलो अभियान”के तहत सेवा सहकारी समिति पाटन में कांग्रेस जन पहुंचे साथ किसानों को हो रहे टोकन सम्बन्धित परेशानी, बारदाने की समस्या, धान उठाव ना होने की समस्या,वजन 40.580 ग्राम से अधिक लेने शिकायत जैसे विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे किसान कांग्रेस जनों को अवगत कराया गया। साथ ही भाजपा सरकार अपने घोषणा पत्र अनुसार किसानों को एक मुश्त किस्त 3100 रुपए नहीं मिलने की शिकायत उपस्थित किसानों द्वारा किया गया।

अन्नदाताओं के समस्याओं का समाधान नहीं होने की स्थिति में कांग्रेस द्वारा सड़क से ले कर सदन लड़ाई लड़ने का आश्वासन किसानों को दिया गया।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भूपेंद्र कश्यप(अध्यक्ष नगर पंचायत पाटन),महेंद्र वर्मा(अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन),हेमंत देवांगन(अध्यक्ष नगर कांग्रेस कमेटी पाटन),देवेंद्र चंद्रवंशी(उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन),तरुण बिज़ौर,पुरूषोतम कश्यप,बिरेंद्र वर्मा,अशोक ठाकुर,आभाष दुबे,मनीष देवांगन,लिलेश वर्मा,लीलाधर वर्मा,कमल किशोर वर्मा,विनय पटेल, पप्पू वर्मा,प्रशांत शुक्ला,मनोज वर्मा,तरुण वर्मा,धनेश्वर वर्मा सहित किसान साथी एवं कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

नारधी गांव में विजयादशमी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन किया गया

दुर्ग पाटन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष औंधी मंडल अंतर्गत ग्राम नारधी...

कांग्रेस कमेटी, पाटन ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया राज्य स्थापना दिवस

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज नगर कांग्रेस कमेटी, पाटन द्वारा SDM कार्यालय के समीप स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है