छात्रों को पुस्तकों के बोझ से मुक्त करने के उद्देश्य से दी गई ज्ञानवर्धक जानकारियां

कुम्हारी 02 जुलाई । छत्तीसगढ़ शासन की पहल पर सप्ताह में एक दिन छात्रों को पुस्तकों के बोझ से मुक्त करने के उद्देश्य से विद्यालय आमंत्रित किया गया एवं छात्रों को ज्ञानवर्धक जानकारी दिए जाने की भी व्यवस्था की गई इस कार्यक्रम में अन्य गतिविधि के रूप में रक्तदान जागरूकता कार्यक्रम भी रखा गया जिसके मुख्य अतिथि के रूप में अंतरा गोवर्धन (सामाजिक कार्यकर्ता, काउंसलर- अपना ब्लड सेंटर रायपुर), मुकुंद राठौर (सामाजिक कार्यकर्त्ता ) एवं बी. एल. साहू (भूतपूर्व शिक्षक) सम्मिलित हुए।

कक्षा छठवीं से आठवीं तक के बच्चों को इस जागरूकता कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया। बच्चों को रक्तदान के महत्व के बारे में विभिन्न जानकरियां दी गई, जैसे रक्त समूह के प्रकार, रक्तदान, कैंसर के रोगी को, थैलेसीमिया के रोगी को, सर्जरी के दौरान एवं एनीमिया के रोगी को कैसे रक्तदान कर उनका जीवन बचा सकते हैं। बच्चों को हीमोग्लोबिन की भी जानकारी दी गई की महिलाओं और पुरुषों में हीमोग्लोबिन की मात्रा कितनी होनी चाहिए साथ ही हरी सब्जियां और सलाद प्रतिदिन अत्यधिक मात्रा में लेना चाहिए, पानी खूब पीना चाहिए, यह सभी जानकारियां बच्चों को दी गई। बच्चों ने रक्तदान जागरूकता कार्यक्रम में ड्राइंग पेंटिंग एवं पोस्टर भी बनाए। समस्त कार्यक्रम विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती लता रघुकुमार, प्रधान पाठक श्रीमती शीतल नय्यर एवं समस्त मिडिल विंग शिक्षकों की उपस्थिति में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

नारधी गांव में विजयादशमी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन किया गया

दुर्ग पाटन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष औंधी मंडल अंतर्गत ग्राम नारधी...

कांग्रेस कमेटी, पाटन ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया राज्य स्थापना दिवस

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज नगर कांग्रेस कमेटी, पाटन द्वारा SDM कार्यालय के समीप स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है