पाटन नगर में मंत्री जितेंद्र वर्मा का भव्य स्वागत

Advertisement

योगेश निक्की भाले के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पाटन नगर आगमन में मंत्री जितेंद्र वर्मा का भव्य स्वागत। 

 फेसबुक से जुड़े 

पाटन: भाजपा प्रदेश मंत्री बनने के पश्चात प्रथम बार पाटन नगर पहुंचे बड़े भैया आदरणीय श्री जितेंद्र वर्मा का आत्मानंद चौक पाटन में जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधि गण, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता साथी एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत करते हुए प्रदेश संगठन द्वारा दिए गए नए दायित्व के लिए शुभकामनाएँ दीं।

पाटन नगर में हुए इस भव्य स्वागत समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले, उपाध्यक्ष निशा सोनी, मंडल अध्यक्ष श्रीमती रानी बंछोर, सभापति केवल देवांगन, चंद्रप्रकाश देवांगन, सभी भाजपा पार्षद, संगीता धुरंधर, भाजपा नेता हर्ष भाले, केशव बंछोर सहित बड़ी संख्या में भाजपाई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ग्राम सावनी के प्रतिनिधिमंडल ने की कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब से सौजन्य भेंट

* कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब से ग्राम सावनी के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात... * सावनी के पंचायत प्रतिनिधियों ने रखी विकास कार्यों की मांग,...

पाटन में सुशासन तिहार का आयोजन, गर्भवती महिलाओं को बांटा पोषण आहार

* पाटन में सुशासन तिहार का आयोजन, 27 विभागों ने सुनी जनता की समस्याएं... * अध्यक्ष योगेश निक्की भाले और सीएमओ हेमंत वर्मा ने जनता...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है