समर्थकों के आह्वान पर श्रीमती मीना वर्मा ने पालिका अध्यक्ष पद के लिए की दावेदारी

कुम्हारी 20 जनवरी : नगर पालिका परिषद कुम्हारी अध्यक्ष पद महिला ओ बी सी आने के कारण भाजपा महिला कार्यकर्ताओं में दावेदारी बढ़ गई है। आपको बता दें समाज सेविका श्रीमती मीना वर्मा ने पालिका अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी भाजपा पार्टी से की है।जिला अध्यक्ष सहित चयन समिति मंडल अध्यक्ष के पास आवेदन प्रस्तुत किया है।श्रीमती वर्मा विगत 20 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ता के रूप में पार्टी में मिले दायित्व का निर्वाह ईमानदारी पूर्वक मेहनत और लगन से किया है।

श्रीमती वर्मा ने मीडिया को जानकारी शेयर करते हुए बताया कि भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता होने के साथ साथ छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी समाज के विभिन्न पदों पर रहकर समाज के कार्य भी निष्ठा पूर्वक कर चुकी है। श्रीमती मीना वर्मा बहुत ही सरल ,सहज और मिलनसार महिला है साथ ही शिक्षित और व्यवसाय में सफलता प्राप्त करने वाले परिवार से आते है।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

श्रीमती वर्मा ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार है और विष्णु देव की सरकार में जनकल्याणकारी योजना के साथ आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़। खुशहाल है जनता। भाजपा की स्थानीय सरकार बनने से नगर का चौमुखी विकास होगा।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के तहत इंडिया गठबंधन की संयुक्त बैठक सम्पन्न, 6 अक्टूबर को निकलेगा पैदल मार्च

दुर्ग। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 2 से 8 अक्टूबर 2026 तक आयोजित लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के अंतर्गत जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण...

गांधी जयंती पर देशभर में स्वच्छता का संदेश, तरीघाट पंचायत में दिखी उलटी तस्वीर !

गांधी जयंती पर देशभर में स्वच्छता का संदेश, तरीघाट पंचायत में दिखी उलटी तस्वीर! जिन सेवा भावी महिलाओं ने गांव को स्वच्छता में प्रदेश स्तर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है