पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने गुरु घासीदास जयंती पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने गुरु घासीदास जयंती पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

दुर्ग।छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने 18 दिसंबर को सतनाम पंथ के प्रवर्तक परम् पूज्य संत बाबा गुरु घासीदास जी जयंती के अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र एवम् प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने बाबा घासीदास से प्रदेश की समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

पूर्व मंत्री साहू ने कहा है कि बाबा गुरू घासीदास जी आधुनिक युग के सशक्त क्रान्तिदर्शी गुरु थे। अपने उपदेशों के माध्यम से उन्होंने दुनिया को सत्य,अहिंसा और सामाजिक सद्भावना का मार्ग दिखाया। उन्होंने सम्पूर्ण मानव जाति को ‘मनखे-मनखे एक समान’ के प्रेरक वाक्य के साथ यह संदेश दिया कि सभी मनुष्य एक समान है। गुरु घासीदास का जीवन-दर्शन युगों-युगों तक मानवता का संदेश देता रहेगा।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

नारधी गांव में विजयादशमी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन किया गया

दुर्ग पाटन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष औंधी मंडल अंतर्गत ग्राम नारधी...

कांग्रेस कमेटी, पाटन ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया राज्य स्थापना दिवस

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज नगर कांग्रेस कमेटी, पाटन द्वारा SDM कार्यालय के समीप स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है