पूर्व जिला पंचायत सभापति मोनू साहू ने क्षेत्र और प्रदेशवासियों को भक्त माता कर्मा जयंती की दी शुभकामनाएं

अम्लेश्वर 25 मार्च : नगर पालिका अम्लेश्वर के निवासी युवा नेता पूर्व जिला पंचायत सभापति मोनू साहू ने 25 मार्च को भक्त माता कर्मा जी की जयंती पर प्रदेश एवं क्षेत्र वासियों को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की है। अपने बधाई संदेश में श्री साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ में साहू समाज सहित सभी समाजों द्वारा भक्त माता कर्मा जयंती का पर्व बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है।

आराध्य माँ कर्मा ने अपनी भक्ति भाव से साक्षात् भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद ग्रहण किया। उनके जीवन से हमें श्रद्धा, भक्ति, नारी सम्मान और मानव सेवा की शिक्षा मिलती है। माँ कर्मा का विराट व्यक्तित्व हम सभी को भक्ति के मार्ग पर चलते हुए लोगों की सेवा करने हेतु सदैव प्रेरित करता रेहगा।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

नारधी गांव में विजयादशमी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन किया गया

दुर्ग पाटन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष औंधी मंडल अंतर्गत ग्राम नारधी...

कांग्रेस कमेटी, पाटन ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया राज्य स्थापना दिवस

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज नगर कांग्रेस कमेटी, पाटन द्वारा SDM कार्यालय के समीप स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है