पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 08 फरवरी को अम्लेश्वर में करेंगे रोड शो

Advertisement

अम्लेश्वर 07 फरवरी : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल 08 फरवरी को नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के चुनाव में कांग्रेस पार्टी के समर्थन में रोड शो एवं जनसभा करेंगे। नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उमेश कुमार साहू ने मीडिया को जानकारी शेयर करते हुए बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने निर्धारित समय अनुसार 11:30 अमलेश्वर डीह बस्ती के तीनों वार्ड में रोड शो करेंगे। जो अम्लेश्वर बाजार चौक में जनसभा कर समाप्त होगी।

कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रत्याशी मोनू साहू सहित वार्ड पार्षद ओमप्रकाश साहू, डोमन यादव, मालती साहू सहित 18 पार्षदों की उपस्थिति बाजार चौक में रहेगी। साथ ही वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी सभा के दौरान रहेगी।

 फेसबुक से जुड़े 

सभा को पूर्व मुख्यमंत्री के अलावा नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उमेश साहू और पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी मोनू साहू के द्वारा भी संबोधित किया जाएगा और कांग्रेस के पक्ष में समर्थन मांगेंगे अध्यक्ष सहित सभी 18 पार्षदों को जिताने की अपील करेंगे। जिसकी तैयारी नगर कांग्रेस कमेटी के द्वारा किया जा रहा है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

आपकी आवाज सीधे प्रशासन तक – अध्यक्ष करेंगे त्वरित कार्रवाई

* अध्यक्ष योगेश निक्की भाले की अनोखी पहल: पाटन नगरवासियों के लिए नई सुविधा, सुझाव और शिकायतों के लिए पेटी शुरू... * अब आपकी आवाज...

झीट में धूमधाम से मनाया भाजपा का स्थापना दिवस, बांटे मिठाई

* झीट भाजपा स्थापना दिवस पर बूथ स्तर तक कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह, पूजा-अर्चना कर बांटे मिठाई, दी शुभकामनाएं: संगठन की मजबूती का...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है