जिला पंचायत सभापति कल्पना साहू ने ग्रामीणों के साथ खपरी/चुलगहन में की पूजा-अर्चना…

(संतोष देवांगन) रानीतराई : जय बजरंग मानस मंडली खपरी/चुलगहन के तत्वाधान में हनुमान जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें 5 मानस मंडलियों का सामावेश हुआ। वहीं, इस शुभ अवसर पर जिला पंचायत सभापति श्रीमती कल्पना नारद साहू विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

अपने उद्बोधन में सभापति कल्पना साहू ने कहा कि, हिंदू धर्म में हनुमान जयंती का अत्यंत विशेष महत्व है। इस दिन प्रभु श्रीराम के परम भक्त श्री हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर व्रत रखा जाता है। उन्होंने ग्राम वासियों को श्री हनुमान जयंती की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख-समृद्धि की कामना की।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

वहीं इस कार्यक्रम में नारद साहू ने बताया कि, हनुमान जी को संकटमोचन कहा जाता है, क्योंकि वे अपने भक्तों के सभी संकटों को दूर करने वाले देवता हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हनुमान जी आज भी कलयुग में धरती पर वास करते हैं और अपने भक्तों की रक्षा करते हैं। विशेष रूप से मंगलवार और शनिवार को उनकी पूजा की जाती है, परंतु हनुमान जयंती के दिन उनकी भव्य आराधना होती है।

वहीं इस कार्यक्रम में मनोज कुमार पटेल (सरपंच), पार्वती सरजू पटेल (उपसरपंच), अरविंद साहू, बेनीराम साहू, संतोष निषाद, प्रेमलाल साहू, बसंत साहू,लखन सूर्यवंशी, राजेश पटेल, कुसुमलता पटेल (पंच), हेमलता पटेल, जमुना पटेल, शकुंतला निषाद,दामनी पटेल, अभिषेक सेन सहित समस्त ग्रामवासी बड़ी श्रद्धा और उल्लास के साथ उपस्थित रहे।

बच्चों के भविष्य के प्रति पालक चिंतित, सुधार हेतु शा.प्रा.शा. कौही में 10 बिन्दुओं पर चर्चा

रानीतराई। शासकीय प्राथमिक शाला कौही में शनिवार 3 अक्टूबर को आयोजित शाला प्रबंधन समिति के बैठक में बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति चिंतित...

भिलाई : श्रमिक सभा ने 11 सूत्रीय मांग को लेकर सेल अध्यक्ष के नाम “सांसद विजय बघेल” को सौंपा ज्ञापन

दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल जी के निज निवास सेक्टर 5 भिलाई में श्रमिक सभा ने सेल अध्यक्षों के 11 सूत्रीय मांग पत्र सांसद...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है