कलेक्टर के आदेश सड़क पर बैठे आवारा पशुओं की व्यवस्था,पशुपालकों पर होगी कार्यवाही

करन साहू, पाटन 17 जुलाई :  कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने बरसात के दिनों में सड़कों में पशुओं के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों को नगरीय निकायों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों से आवारा पशुओं को हटाने अभियान चलाने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि पशुपालकों को पशुओं के लिए व्यवस्था हेतु समझाईश दी जाए, इसके बावजूद भी पशु सड़क पर विचरण करते अथवा बैठे हुए पाये जाने पर पशुपालकों से जुर्माना राशि वसूली जाए। वहीं तीसरी बार पकड़े जाने पर पशु की नीलामी करायी जाए। उन्होंने उक्त गतिविधियां गंभीरतापूर्वक सम्पादित कराने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिये हैं।

आपको बता दे कि विधान सभा चुनाव पूर्व आवारा पशुओं को धर पकड़ कर गौठान में ले जाकर चारा पानी की व्यवस्था कर लिया जाता था लेकिन चुनाव आचार संहिता लगते ही इस तरह की गतिविधियां स्थानीय प्रशासन के एवं ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों और नगरी निकाय के जनप्रतिनिधियों के द्वारा नहीं किया जा रहा है। पहले आवारा पशुओं को लाकर गैठानो में रखने का व्यवस्था किया जा रहा था जिस पर विधानसभा चुनाव के आचार संहिता लगते ही ग्रहण लग गया।जो आज तक लगा हुआ है लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद भी स्थानीय प्रशासन के द्वारा आवारा पशुओं के लिए किसी प्रकार की व्यवस्था करते नजर नहीं आ रहे हैं।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

जिला प्रशासन के आदेश के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि किसानों की फसल को बर्बाद होने से बचाया जा सकता है और लोगो को आवागमन में सुविधा मिल सकता है। 16 जुलाई के बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि आवारा पशुओं को व्यवस्थित करे ताकि सड़क पर बैठे नजर नहीं आए।फिर हाल कल के आदेश के बाद अभी किसी भी प्रकार के कार्यवाही देखने को नहीं मिला है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

नारधी गांव में विजयादशमी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन किया गया

दुर्ग पाटन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष औंधी मंडल अंतर्गत ग्राम नारधी...

कांग्रेस कमेटी, पाटन ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया राज्य स्थापना दिवस

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज नगर कांग्रेस कमेटी, पाटन द्वारा SDM कार्यालय के समीप स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है