बटंग मे संकुल स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शिनी मेला का आयोजन किया गया

मोतीपुर 22 फरवरी : पाटन विकास खंड के संकुल केन्द्र बटंग मे संकुल स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शिनी मेला का आयोजन किया गया जिसमे संकुल के सभी प्राथमिक व मिडिल स्तर के सात स्कूलो के बच्चों ने अपनी प्रदर्शिनी लगाई थी, प्रदर्शन मे शामिल प्रथम तीन मॉडलो का चयन कर सभी को पुरस्कृत किया गया। विज्ञान मॉडल प्रदर्शिनी से प्रभावित होकर उपस्थित अतिथियों व निर्णायको ने कहा कि बच्चों मे वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास व नये अविष्कार के प्रति रूचि जागृत करने के लिए इस प्रकार का आयोजन लगातार होते रहना चाहिए, इससे बच्चों को आगे बढ़ने व अभिव्यक्ति कौशल के विकास का अवसर मिलता है।

इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि अरविंद चौबे,संकुल प्राचार्य संजय कुमार दास, व्याख्याता श्रीमती भारती वर्मा,श्रीमती पूर्णिमा ठाकुर, संकुल समन्वयक ब्रम्हा नन्द नायक पूर्व माध्यमिक औरी के प्रधान पाठक संतोष शर्मा, बटंग के प्रधान पाठक लोमन सिंह साहू, शिक्षिका श्रीमती राजश्री डोंगरे,श्रीमती भुवनेश्वरी रानी चंद्राकर, श्रीमती चंद्रप्रभा भारती, श्रीमती लोकवीणा साहू,शिक्षक सुनील बघेल सहित पालक गण एवं बड़ी संख्या मे ग्रामवासी व स्कूल के बच्चे उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

पाटन में कल 20 अक्टूबर को भव्य आतिशबाजी के साथ मनाएंगे दशहरा महोत्सव

पाटन में भव्य दशहरा महोत्सव, भगवान श्रीराम की सेना के आगमन और रामलीला की प्रस्तुति रहेगी आकर्षण का केंद्र पाटन। नगर पंचायत पाटन में प्रतिवर्ष...

सभापति प्रणव शर्मा ने दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

सभापति प्रणव शर्मा ने पाटन जनपद क्षेत्र के दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की पाटन-दुर्ग। पाटन जनपद पंचायत...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है