बच्चों का पेपर सिर पर और शिक्षक स्कूल से गायब सरपंच सहित पालक समिति पहुंचे स्कूल

अम्लेश्वर 10 मार्च : विकास खंड पाटन अंतर्गत आने वाले शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सांकरा में 175 विद्यार्थी में 08 शिक्षक पदस्थ है बच्चो को पढ़ाई करा रहे। आपको बता दें कि यंहा कि दो शिक्षक समय पर स्कूल नहीं आते जिसकी जानकारी पालक समिति के अध्यक्ष और सदस्यो के द्वारा सरपंच से शेयर किया। जिसकी जानकारी मिलते ही ग्राम पंचायत के युवा सरपंच रवि सिंगौर तत्काल स्कूल पहुंचे और देखा कि पूर्व माध्यमिक विद्यालय सांकरा दो शिक्षक बिना आवेदन दिए ही स्कूल से गायब है।जिस पर सरपंच ने नाराजगी जाहिर की है।और कहा है कि इस तरह के छूटी लेने से बच्चो के भविष्य के  साथ खिलवाड़ है अभी परीक्षा का समय चल रहा है और स्कूल स्टाप गायब है साथ ही सरपंच ने बीईओ से शिकायत करने की बात कही है।

विद्यालय के शिक्षकों ने सरपंच को बताया कि दोनों शिक्षकों के कई बार शिकायत विभाग के अधिकारियों को किया गया है लेकिन किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही ब्लॉक के द्वारा नहीं की जा रही है।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

वर्जन: शिक्षक श्रीमती मंजू धुरंधर, एवं श्रीमती बसंती सिन्हा बिना अनुमति के 3 दिन की छुट्टी लेकर स्कूल नहीं आने की जानकारी मेसेज के माध्यम से मुझे दिया गया और कहा कि प्रधान पाठक एवं प्रिंसिपल से अनुमति की बात कही है लेकिन हमने सर से संपर्क किया तो उसने बताया कि किसी प्रकार की किसी भी शिक्षक को छुट्टी की अनुमति नहीं दिया गया है।

प्रभारी प्रधान पाठक वीना चंद्राकर।

 

मौके पर एसएमसी अध्यक्ष तुला राम सिंगौर,उपाध्यक्ष कामता सिंगौर,नारायण चंद्राकर, मनहरण सिंगौर ,महेंद्र पारधी, ब्यास नारायण बांधे सहित स्कूल के शिक्षक मौजूद रहे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

नारधी गांव में विजयादशमी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन किया गया

दुर्ग पाटन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष औंधी मंडल अंतर्गत ग्राम नारधी...

कांग्रेस कमेटी, पाटन ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया राज्य स्थापना दिवस

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज नगर कांग्रेस कमेटी, पाटन द्वारा SDM कार्यालय के समीप स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है