छत्तीसगढ़ बोर्ड की आधी परीक्षा समाप्त, परीक्षा पूर्व तैयारी से बच्चों को हुआ लाभ

दुर्ग, 11 मार्च 2024/ दुर्ग जिले में 135 परीक्षा केन्द्रों में 30980 10वीं एवं 12वीं विद्यार्थियों का तनाव समाप्त हो गया है। क्योकि 10वीं की 3 पेपर व 12वीं के 04 पेपर समाप्त हो चुके है। इस सत्र में विद्यार्थियों ने बताया कि प्रश्न पत्र में पूछे गये प्रश्नों के उत्तर देने में ज्यादा कठिनाई नहीं हुई। क्योकि जिला शिक्षा विभाग द्वारा प्रश्न बैंक के माध्यम से प्रतिदिन प्रश्नों के सटीक उत्तर लिखने की तैयारी जनवरी और फरवरी माह में प्राचार्यो और शिक्षकों के माध्यम से प्रतिदिन करायी गयी। जिसमें हमने उत्तर लिखने का भय व परीक्षा के भय समाप्त सा हो गया। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा हाई/हायर सेकेण्डरी की परीक्षा 01 मार्च 2024 से 23 मार्च 2024 तक आयोजित है।

जिसमें 01 मार्च 2024 से 11 मार्च 2024 तक कलेक्टर द्वारा एवं जिला शिक्षा विभाग नियुक्त उड़न दस्ता दलों द्वारा विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर द्वारा पूर्व में गठित समिति द्वारा 157, जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग द्वारा 53, सहायक संचालक द्वारा 54, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी दुर्ग द्वारा 36, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पाटन द्वारा 35 एवं विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी धमधा द्वारा 18 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया है।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

 

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

पाटन में कल 20 अक्टूबर को भव्य आतिशबाजी के साथ मनाएंगे दशहरा महोत्सव

पाटन में भव्य दशहरा महोत्सव, भगवान श्रीराम की सेना के आगमन और रामलीला की प्रस्तुति रहेगी आकर्षण का केंद्र पाटन। नगर पंचायत पाटन में प्रतिवर्ष...

सभापति प्रणव शर्मा ने दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

सभापति प्रणव शर्मा ने पाटन जनपद क्षेत्र के दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की पाटन-दुर्ग। पाटन जनपद पंचायत...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है