नवरात्रि के महापर्व पर हुआ देवी भक्तों का सम्मान समारोह,मेडल और प्रतीक चिन्ह किया भेंट

अम्लेश्वर 12 अक्टूबर : दुर्ग जिला अंतर्गत नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में बहुत ही धूमधाम से नवरात्रि के महापर्व को मनाया गया। विभिन्न स्थानों पर चौक चौराहा पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई थी। आज मां दुर्गा जगत जननी जगदंबा की विसर्जन यात्रा नगर में निकाली गई तिरंगा चौक से लेकर के पूरे नगर का भ्रमण माता रानी को कराया गया। डीजे के धुन में देवी भक्त झूम उठे। बाना और सांग युवाओं ने धारण किया था। जो आकर्षण का केंद्र रहा। तत्पश्चात माता रानी महादेव घाट पहुंचे और खारु नदी में माता जी का विसर्जन किया गया।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेंद्र साहू महेंद्र (कंस्ट्रक्शन) के तत्वाधान में मां दुर्गा के पंडाल के प्रमुखों का मेडल एवं प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। तिरंगा चौक पर सम्मान समारोह का आयोजन महेंद्र साहू के नेतृत्व में किया गया था।जहां कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला पंचायत सभापति मोनू साहू कांग्रेस नेता संजय यदु पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष उमेश साहू उपस्थित रहे।

महेंद्र साहू ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा की नवरात्रि के इस पावन पर्व पर माता रानी दुर्गा की 9 दिन तक भक्ति भाव में लीन रहे आयोजक समिति के प्रमुखों को मेडल और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया है। माता रानी की कृपा हम सब पर बनी रहे यही कामना समस्त नगर वासियों के करता हूं। माता रानी से सब की उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। सभी नगर वासियों को असत्य पर सत्य की जीत, बुराई पर अच्छाई की जीत विजयदशमी की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

इस अवसर पर अमृत सिंह राजपूत, विकास वर्मा, प्रताप चंद्राकर, राजा चंद्राकर ,खिलेश्वर चक्रधारी, पिंटू साहू ,कुशन वर्मा, दिनेश वर्मा, टीकम साहू, विश्वजीत ,विष्णु, करण, किशोर निषाद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नगर वासी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़

* स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़... * छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति ने परिजनों...

सरपंच ओछी राजनीति छोड़ विकास कार्यों पर दें ध्यान – अशोक साहू

* तरीघाट सरपंच को जनता ने दिया था भरपूर आशीर्वाद, अब ओछी राजनीति छोड़ विकास कार्यों पर दें ध्यान : अशोक साहू... * विकास कार्य...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है