शिक्षा के प्रति जागरूकता के लिए करियर काउंसलिंग का हुआ पाटन में अयोजन

पाटन: पाटन विकासखंड के सभी हाई स्कूल एवं हाई सेकेंडरी शालाओं मे करियर काउंसलिंग के कार्य हेतु एक-एक व्याख्याता को प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु आज प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें जोनल मास्टर ट्रेनर प्राचार्य श्री जेपी पांडे एवं व्याख्याता निभा रानी मधु द्वारा विस्तार से करियर काउंसलिंग की सभी पक्षों को समाहित करते हुए प्रशिक्षण दिया गया । जिसमें मुख्य रूप से शालाओं में छात्रों का करियर काउंसलिंग किस प्रकार किया जाना है इसके संबंध में जानकारी दी गई साथ ही एनसीईआरटी के माध्यम से ऑनलाइन करियर काउंसलिंग का सर्टिफिकेट कोर्स किस प्रकार किया जाना है के संबंध में जानकारी दी गई यह कार्यक्रम समग्र शिक्षा एवं जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की तरफ से आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में करियर काउंसलिंग के जिला नोडल अधिकारी सुश्री प्रतिष्ठा शुक्ला एवं जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से राजेश ओझा उपस्थित रहे, इनके द्वारा भी करियर काउंसलिंग के
महत्ता के संबंध मेंजानकारी दी गई.।
विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी टी आर जगदल्ले ने बताया की छात्रों को करियर काउंसलिंग से शिक्षा के प्रति जागरूकता आयेगी साथ ही बच्चे अपने करियर के प्रति सजग होगे। बी आर सी भवन पाटन में आयोजीत प्रशिक्षण मे हाई एवम हायर सकें डरी स्कूलों के शिक्षको ने भाग लिया।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

संगत का प्रभाव (गरीब गोपाल के तीन बेटे) – राजेंद्र मारकण्डेय

संगत का प्रभाव - (लेख) राजेंद्र मारकण्डेय गरीब गोपाल के तीन बेटे थे। खेती किसानी और मजदूरी करते हुए गांव के सरकारी स्कूल में तीनों बच्चों...

सेवा संकल्प अभियान के तहत जमराव में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित

पाटन। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत जमराव के आंगनबाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है