मुख्यमंत्री साय का पुतला जलाने में सफल रहे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता

अम्लेश्वर 14 जनवरी : नगर पालिका अम्लेश्वर के कांग्रेस कार्यकर्ताओ के द्वारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन के तत्वधान में आज 14 जनवरी 2025 को अमलेश्वर थाना के सामने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का पुतला दहन किया गया ।

आपको बता दे कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र वर्मा ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष संजय यदु, जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष उमेश साहू, दुर्ग जिला युवा कांग्रेस महामंत्री अमृत सिंह राजपूत,अनिल चंद्राकर, तरुण बिजौरा, महेंद्र साहू,संतोषी तिवारी,शीतल सोनकर,खिलेश्वर चक्रधारी सहित अन्य पूर्व पार्षद गण की उपस्थिति में अमलेश्वर थाना के सामने सड़क में आकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओ के द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ नारे लगाए।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

कांग्रेसियों का कहना है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के PR टीम के माध्यम से स्वयं को “प्रभु राम” घोषित किया गया साथ ही प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं एवं महिला नेताओं राक्षस रूप में प्रदर्शित किया गया है जो अनुचित है। करके छत्तीसगढ़ के विष्णु देव सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही ओबीसी आरक्षण लागू किया जाए जिला पंचायत मांग को लेकर भाजपा मुर्दाबाद के नारा लगाते रहे।

वही युवा नेता धर्मेंद्र साहू पूर्व पार्षद ने अपने वाहन में रखें मुख्यमंत्री के पुतले को मिट्टी तेल डालकर आग लगा दिया।  जंहा उपस्थित पुलिस बल द्वारा तत्काल पानी डालकर बुझाया गया। तैनात पुलिस बल से आंख मिचौली कर कांग्रेस कार्यकर्ता सीएम का पुतला जलाने में सफल रहे। मौके पर नगर के कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

गोंडपेंद्री में हर्षोल्लास से मनाया गया मितानिन दिवस

ग्राम पंचायत गोंडपेंद्री में हर्षोल्लास से मनाया गया मितानिन दिवस, जनप्रतिनिधियों ने मितानिन बहनों का किया सम्मान गोंडपेंद्री। ग्राम पंचायत गोंडपेंद्री में मितानिन दिवस हर्षोल्लास...

छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने मधुबाला गिरी के विरुद्ध सौंपा थाना रानीतराई में FIR दर्ज करने ज्ञापन

छत्तीसगढ़िया समाज के अपमान एवं धमकीपूर्ण बयान के विरोध में छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने थाना रानीतराई में FIR दर्ज करने सौंपा आवेदन। रानीतराई। छत्तीसगढ़िया समाज...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है