उत्तर पाटन के सबसे बड़े गांव में आज भाजपा की सदस्यता अभियान

प्रदेश भाजपा के आह्वान पर पूरे राज्य में भाजपा की सदस्य अभियान चल रहा है।आज उत्तर पाटन के मंडल अध्यक्ष लोकमनी चंद्राकर अपने टीम के साथ पांहदा (अ) पहुंचे और वहां आम नागरिकों को भाजपा पार्टी से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया। बाजार में भी भ्रमण कर व्यापारियों को बीजेपी ज्वाइन कराया। युवक युवतियों को तुरंत ऑनलाइन बीजेपी ज्वाइन कराया गया।

श्री चंद्राकर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे बड़ी पार्टी है और सब का साथ सबका विकास करने वाली पार्टी है। आज देश में मोदी की गारंटी से लोगों को जन कल्याणकारी योजना का लाभ मिल रहा है। 3100 रु किंवटल में किसानों की धान खरीदी जा रही है। छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना से महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत हुई है अपनी जरूरत की चीजों के लिए किसी के पास हाथ फैलाने की आवश्यकता नहीं लग रही है। भाजपा कि नरेंद्र मोदी की सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लोगों को पक्का मकान बनाकर दिया जा रहा है। आज भाजपा के द्वारा चलाए जा रहे सदस्य अभियान में लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। और भाजपा पार्टी से जुड़ रहे हैं। भाजपा पार्टी देश प्रदेश के विश्वास पर खरा उतर रहा है। मौके पर जिला पंचायत सदस्य हर्ष लोकमनी चंद्राकर,प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख सुरेंद्र साहू, महामंत्री कैलाश यादव,युवा मोर्चा अध्यक्ष मोहन साहू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खोरपा में शाला प्रबंधन समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

पाटन। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खोरपा में दिनांक 27 नवम्बर 2026 को शाला प्रबंधन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में...

रवेली में “रंग छत्तीसा” कार्यक्रम आयोजित, प्रणव शर्मा हुए शामिल

ग्राम रवेली में कार्तिक पूर्णिमा पर रंग छत्तीसा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए प्रणव शर्मा धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी संस्कृति...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है