भाजपा स्थापना दिवस एवं सम्मान समारोह घुघुवा(क) में संपन्न हुआ

Advertisement

पाटन क्षेत्र के ग्राम घुघुवा(क) में आज 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया, उक्त अवसर पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जी के चित्र पर पुष्प माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित जनपद पंचायत पाटन के सदस्य प्रणव शर्मा जो हाल में ही जनपद सभापति निर्वाचित हुए हैं उनकी उपस्थिति भी रही, उपस्थित समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा स्थापना दिवस मना कर सभापति निर्वाचित होने पर श्री प्रणव शर्मा जी का संयुक्त रूप से सम्मानित किया एवं शुभकामनाएं दी। प्रणव शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए भाजपा स्थापना दिवस की बधाइयां देकर संस्थापक सदस्यों के जीवन एवं कार्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में भाजपा शीर्ष नेतृत्व के आदेश अनुसार घर-घर भाजपा का झंडा फहराया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आसपास के ग्राम करसा, गभरा, राखी के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय बुथ अध्यक्ष सहित सभी ज्येष्ठ श्रेष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

खुदकुशी करने से बचाएं जाने पर दुर्ग एसपी ने किया नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले व टीम को सम्मानित

* खुदकुशी करने से बचाएं जाने पर दुर्ग एसपी ने नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले व टीम को किया सम्मानित... पाटन - पाटन नगर...

पाटन में देसी शराब खत्म- दुकान बंद, महंगी अंग्रेजी शराब खरीदने मजबूर लोग

* पाटन में देसी शराब की कमी से दुकान बंद, दुकान बंद होने से उपभोक्ता परेशान, महंगी अंग्रेजी शराब खरीदने मजबूर लोग... * देसी शराब...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है