कौही शासकीय स्कूल में ‘बाल परिषद्’ का हुआ गठन

Advertisement

पाटन/गुरुदेव : महाकाल की नगरी कौही में शनिवार को ‘बैंग लेश डे’ गतिविधि अंतर्गत योगा प्रार्थना के साथ-साथ ‘बाल परिषद्’ गठन’ का  मतदान कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। वही शिक्षक स्टॉक नेतृत्व संचालन श्री मोहन लाल देवांगन, पीठासीन अधिकारी तथा सहयोगी श्री तुल सिंह ठाकुर, श्री राजेश कुमार यादव, अतिथि शिक्षक श्रीमती गीता साहू, प्रधान पाठक श्री संतोष कुमार महिलांगे की सहयोग से शाला में ‘बाल परिषद्’ का गठन’ निर्विघ्न सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं व् शाला के छात्र छात्राओं द्वारा निर्विघ्न निर्वाचित छात्र- प्रतिनिधि बाल परिषद के सदस्यों को बधाई प्रेषित किया। तथा ‘पूर्व मा. शाला कौही’ के सफल संचालन नेतृत्व करने की भूमिका सक्रिय सहयोग में योगदान देने की अपील किया गया।

 फेसबुक से जुड़े 

निर्वाचित होने वाले प्रतिनिधियों के नाम इस प्रकार है शाला नायक -कुमारी वंदना पाल कक्षा 8वी,  उप-शालानायक – कु· लीना देवांगन कक्षा 7वीं,  शिक्षा/सांस्कृतिक सचिव – कुमारी इशिका सोनकर कक्षा 7वीं, अनुशासन मंत्री -कुमारी धारणी निषाद कक्षा 8वी,  खेल मंत्री -सोहन कुमार कक्षा 8वी, स्वच्छता प्रभारी – कु वैदिका कक्षा 7वी, , मध्यान्ह भोजन, प्रभारी- कु· हासनी कक्षा 8वी,  बागवानी -प्रभारी ओम प्रकाश साहू कक्षा 8वी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

प्रशांत शर्मा बने सेजस घुघुवा(क) विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और रवि साहू बने उपाध्यक्ष

सेजस घुघुवा(क) विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रशांत शर्मा और उपाध्यक्ष रवि साहू चुने गए पाटन। क्षेत्र के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम...

सेजस विद्यालय घुघुवा(क) में शाला प्रवेश उत्सव एवं सरस्वती साइकिल वितरण समारोह

सेजस विद्यालय घुघुवा(क) में शाला प्रवेश उत्सव एवं सरस्वती साइकिल वितरण समारोह संपन्न हुआ। * उपस्थित अतिथियों ने एक पेड़ मां के नाम पर पौधारोपण...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है