पुरनचंद शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तर्रा में हुआ वार्षिक उत्सव और सम्मान समारोह का आयोजन

जामगाँव (एम): विकास खंड पाटन अंतर्गत आने वाले पुरनचंद शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तर्रा में वार्षिक उत्सव और सम्मान समारोह का आयोजन आज 6 फरवरी को शाला परिषर में किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती के छाया चित्र पर माल्यार्पण कर द्वीप प्रज्वलित कर सम्मनित अतिथियो के द्वारा किया गया। वार्षिक उत्सव के इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य हर्षा चंद्राकर रही।विशेष अतिथि के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकामणि चंद्राकार, वरिष्ठ भाजपा ने रज्जू सोनी, प्रकाश चंद्राकर, कमलेश चंद्राकर, उप सरपंच नवीन चंद्राकर,पूर्व उपसरपंच लक्ष्मी नारायण चंद्राकर, भोला राम यदु,के के सोनी, खिलावन चंद्राकार, एस एल चंद्राकर, ईश्वरी यदु,भूषण चंद्राकर,रमेश शर्मा,संतोषी तिवारी रहे। कार्यक्रम के अध्यक्षता ग्राम पंचायत के युवा सरपंच डॉ योगेश चंद्राकर ने किया।

उक्त अयोजन में बच्चों के द्वारा मनमोहक प्रस्तुति दी गई। मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र जी के अभिनय वाले नृत्य ने तो सबको मंत्र मुग्ध कर दिया। अतिथियों के द्वारा शाला में उत्कृष्ट अंक पाने वाले छात्र छात्राओं का सम्मान किया गया एवं विभिन्न खेल के क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चे का भी सम्मान किया गया।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

इस अवसर पर प्राचार्य ए के शर्मा, पी टी आई टिकेश साहू ,शिक्षक वैभव तिवारी, विमा शर्मा,रानू शुक्ला,माया पांडे, चंचल चौहान, पुष्पा मांडवे, सहज जोशी,मनीषा ठाकुर, जयश्री ठाकुर सहित छात्र छात्राए सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

नारधी गांव में विजयादशमी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन किया गया

दुर्ग पाटन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष औंधी मंडल अंतर्गत ग्राम नारधी...

कांग्रेस कमेटी, पाटन ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया राज्य स्थापना दिवस

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज नगर कांग्रेस कमेटी, पाटन द्वारा SDM कार्यालय के समीप स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है