प्रदेश साहू संघ के उपाध्यक्ष ने शांति भोज के रूप में सादा भोजन खिलाकर दिया समाज को संदेश

पाटन : तरीघाट निवासी आनंद राम साहू का 92 वर्ष के आयु में 5 नवंबर को निधन हो गया। जिसका संपूर्ण कार्यक्रम 9 नवंबर को उनके निवास स्थान तरीघाट (पाटन) में रखा गया ।आपको बता दें स्वर्गीय आनंद राम साहू अपने पीछे भरा पूरा परिवार पीछे छोड़ गया।वे चिम्मन लाल साहू ,अवध लाल साहू एवं उत्तम साहू के पिता और प्रदेश साहू संघ के उपाध्यक्ष श्रीमती चंद्रिका साहू के ससुर थे।

आज शोक सभा में दुर्ग सांसद विजय बघेल ,जिला पंचायत सदस्य श्रीमती  हर्षा चंद्राकर ,प्रदेश उपाध्यक्ष खिलावन साहू ,तहसील साहू संघ पाटन के अध्यक्ष दिनेश कुमार साहू, पूर्व अध्यक्ष गंगादीन साहू ,कल्याण साहू परिक्षेत्र अध्यक्ष , दलेश्वर साहू, मूलचंद साहू ,कामता साहू, गरीबदास साहू सहित अन्य सामाजिक पदाधिकारी एवं परिवारजन उपस्थित रहे । वही छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के पदाधिकारी के साथ पाटन के प्रत्याशी मधुकांत साहू भी श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित हुए।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

वही श्रीमती साहू के घर शांति भोज के रूप में सादा भोजन सामाजिक बंधु एवं बाहर से आए हुए स्वजाति एवं परिचित के लोगों को भी सादा भोजन कराया गया। श्रीमती साहू ने जानकारी देते हुए कहां की प्रदेश साहू संघ के द्वारा प्रत्येक जिला एवं तहसील सहित परिक्षेत्र में निर्देशित कर स्थानीय साहू समाज में किसी के भी यहां किसी का भी मृत्यु होती है तो शांति भोज के रूप में सादा भोजन कराने को कहा गया है जिसका परिपालन करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती चंद्रिका साहू ने अपने ससुर के निधन पर शांति भोज के रूप में सादा भोज कर समाज को संदेश देने का प्रयास किया है।

 शोकाकुल परिवार कमलेश, नरेंद्र ,ओमप्रकाश, अजय, भोजराम ,रूमलाल, मनमोहन, विकास, मोहित, रुद्राक्ष, देवनाथ ,रघु , पवन,देवनारायण, खिलेंद्र, चंद्रकांत , हरीश एवं समस्त साहू परिवार।

 

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

संगत का प्रभाव (गरीब गोपाल के तीन बेटे) – राजेंद्र मारकण्डेय

संगत का प्रभाव - (लेख) राजेंद्र मारकण्डेय गरीब गोपाल के तीन बेटे थे। खेती किसानी और मजदूरी करते हुए गांव के सरकारी स्कूल में तीनों बच्चों...

सेवा संकल्प अभियान के तहत जमराव में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित

पाटन। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत जमराव के आंगनबाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है