एक युद्ध नशा के विरुद्ध संकल्प कार्यक्रम ग्राम पंचायत सांकरा में हुआ संपन्न

अम्लेश्वर 26 सितंबर : अम्लेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सांकरा में नशा मुक्ति अभियान के तहत आज  26 सितंबर को ग्रामीण सेवा उद्योगकीय पार्क (रीपा) में अजय कल्याणी अध्यक्ष कल्याणी नशा मुक्ति केंद्र दुर्ग के द्वारा वक्तव्य देकर उपस्थित करीब 80 महिलाएं को नशा के दुष्प्रभाव के संबंध में समझाया गया। इस कार्यक्रम में रोशन झा नशा मुक्ति केंद्र, संदीप गुप्ता जनरल मैनेजर रीपा, हीरा राजपूत सुपरवाइजर रिपा, दिलेश्वरी तुरकाने अध्यक्ष कुमकुम महिला संगठन ग्राम सांकरा, केशवराम कोशले थाना प्रभारी अमलेश्वर मौजूद रहे।

प्रमुख वक्त के रूम में अजय कल्याणी, रोशन झा, नशा मुक्ति केंद्र, थाना प्रभारी अमलेश्वर के द्वारा संयुक्त वक्तव्य दिए, आज के युवा वर्ग एवं किशोर अवस्था के लड़के के द्वारा अत्यधिक मात्रा में मदिरापान गुटका बीड़ी सिगरेट का सेवन किया जा रहा है जिसके दूस प्रभाव के संबंध में उपस्थित महिलाओं को समझाया गया। इस नशा मुक्ति अभियान में महिलाएं ही है जो अपने घर के पुरुष एवं बच्चों तथा आसपास के निवास करने वाले लोगों को समझ सकती है, नशा पानी से घर में आर्थिक नुकसान शारीरिक नुकसान एवं सामाजिक नुकसान होता है। नशा विनाश की जड़ होती है।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

नशा से ग्रसित लोगों को नशा मुक्त करने के लिए कल्याणी नशा मुक्ति केंद्र दुर्ग में सुधार हेतु 20 दिवस रखा जाता है।जिसमें नियमानुसार उपचार किया जाता है जो नशा से नफरत करने लगते हैं और नशा मुक्त होकर अपने घर वापस जाते हैं। नशा के ही कारण अधिकांश पर अपराध घटित होता है परिवार बर्बाद होता है आदमी की जीवन चली जाती है तथा मृत्यु हो जाता है, इस नशे के विरुद्ध संयुक्त रूप से अभियान नशा मुक्ति केंद्र करती है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के तहत इंडिया गठबंधन की संयुक्त बैठक सम्पन्न, 6 अक्टूबर को निकलेगा पैदल मार्च

दुर्ग। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार 2 से 8 अक्टूबर 2026 तक आयोजित लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के अंतर्गत जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण...

गांधी जयंती पर देशभर में स्वच्छता का संदेश, तरीघाट पंचायत में दिखी उलटी तस्वीर !

गांधी जयंती पर देशभर में स्वच्छता का संदेश, तरीघाट पंचायत में दिखी उलटी तस्वीर! जिन सेवा भावी महिलाओं ने गांव को स्वच्छता में प्रदेश स्तर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है