पेटीएम के संस्थापक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक से दिया इस्तीफा, दो निदेशक पहले ही दे चुके हैं इस्तीफा, जानिए नए बोर्ड में कौन-कौन होंगे शामिल?

Paytm Chairman Resignation : पेटीएम (Paytm) के संस्थापक विजय शेखर शर्मा ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payments Bank) के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया है। बैंक के अंशकालिक गैर-कार्यकारी अध्यक्ष थे विजय शेखर शर्मा। उनके इस्तीफे के बाद बैंक के नए बोर्ड का गठन किया गया है। पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payments Bank) जल्द ही नए चेयरमैन की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू करेगा। वहीं पेटीएम (Paytm) ने अपनी रेगुलेटरी फाइलिंग में यह जानकारी दी है।

अब सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India) के पूर्व चेयरमैन श्रीनिवासन श्रीधर बोर्ड के होंगे सदस्य। जिसके अलावा बैंक ऑफ बड़ौदा के पूर्व कार्यकारी निदेशक (Former Executive Director) अशोक कुमार गर्ग, सेवानिवृत्त आईएएस (Retired IAS) देबेंद्रनाथ सारंगी और सेवानिवृत्त आईएएस (Retired IAS) रजनी सेखरी सिब्बल भी पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payments Bank) के बोर्ड में शामिल होंगे।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

यह भी पढ़े :- TRANSFER BREAKING : बड़े पैमाने पर इस विभाग में हुआ अधिकारियों का ट्रांसफर, कलेक्टर ने जारी किया आदेश… देखिए लिस्ट 

दो निदेशक पेटीएम से पहले ही दे चुके हैं इस्तीफा!

पेटीएम (Paytm) के संस्थापक विजय शेखर शर्मा के इस्तीफा देने से पहले, दो स्वतंत्र निदेशकों (independent directors) ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया। बैंक ऑफ अमेरिका और प्राइस वॉटरहाउस कूपर्स (पीडब्ल्यूसी) के पूर्व कार्यकारी शिंजिनी कुमार ने दिसंबर महीने में इस्तीफा दे दिया था। वहीं, एसबीआई (SBI) की पूर्व उप प्रबंध निदेशक मंजू अग्रवाल ने भी बोर्ड से इस्तीफा दे दिया था।

 मौसम अपडेट  : राज्य में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, जानिए किन-किन जिलों में होगा बारिश (क्लिक करे) 

पीपीबीएल 4 बैंकों के साथ साझेदारी करेगा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नियामक नियमों (regulatory rules) के उल्लंघन की वजह से आरबीआई की कार्रवाई का सामना कर रहा पेटीएम पेमेंट बैंक (Paytm Payments Bank) अपनी यूपीआई सेवा जारी रखने के लिए देश के चार बड़े बैंक – स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक और यस बैंक में शामिल हो गया है।

यह भी पढ़े – मंत्री ने अपेक्स बैंक भर्ती के चयनित अभ्यर्थियों से की मुलाकात, जानिए मंत्री ने क्या कहा ?.. कब होगी नियुक्ति!

पाटन में कल 20 अक्टूबर को भव्य आतिशबाजी के साथ मनाएंगे दशहरा महोत्सव

पाटन में भव्य दशहरा महोत्सव, भगवान श्रीराम की सेना के आगमन और रामलीला की प्रस्तुति रहेगी आकर्षण का केंद्र पाटन। नगर पंचायत पाटन में प्रतिवर्ष...

सभापति प्रणव शर्मा ने दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

सभापति प्रणव शर्मा ने पाटन जनपद क्षेत्र के दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की पाटन-दुर्ग। पाटन जनपद पंचायत...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है