ग्राम कपसदा में श्री शिव महापुराण कथा आयोजन संपन्न

Advertisement

कुम्हारी: धमधा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कपसदा में सोमेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण में शिव महापुराण कथा का संगीतमय आयोजन सोमेश्वर नाथ मंदिर सेवा समिति, ग्रामवासियों और तटस्थ क्षेत्रवासियों के सहयोग से प्रथम वर्ष भव्य कलश शोभा यात्रा वेदी पूजन से प्रारंभ के साथ शिव पूजा हवन पूर्णाहुति प्रसाद भव्य भोजन भंडारा के साथ 9 दिवसीय कथा का आयोजन संपन्न हुआ। कथावाचक प्रसिद्ध पुरोहित पं श्री रामप्रताप शर्मा जी (कपसदा वाले) के श्रीमुख से कथा बहुत ही आनंदमय जीवन पर्यंत उपयोगी शिवमय कथा को सुनने के लिए अत्यधिक संख्या में भक्तगण शामिल हुए हर्षोल्लास के साथ भक्ति में झूम उठे साथ ही अपने मनोकामना की पूर्ति के लिए परिवारजनों की सुखमय जीवन के लिए भगवान सोमेश्वर नाथ से कामना किए।

परायणकर्ता पं विष्णु शर्मा जी,परीक्षित श्रीमति दूरपति – ध्रुव साहू, श्रीमति मोंगरा – मन्नूलाल साहू, श्रीमति नीरु – मुरली साहू, और श्री भुवन साहू कचना द्वारा 71 किग्रा बूंदी लड्डू महाभोग प्रसाद ,ध्वनि विस्तार मंच पंडाल साज सज्जा सांई डीजे कपसदा और आम जन मानस के तन मन दानराशि के सहृदय सहयोग से यह कार्यक्रम का सफल आयोजन संपन्न हुआ इस अवसर पर समस्त भक्तगण दानदाताओं ग्रामीणों का समिति की ओर से आभार व्यक्त करके उनके पूरे परिवार की जीवन मंगलमय हो उनके लिए कामना किया गया।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

खुदकुशी करने से बचाएं जाने पर दुर्ग एसपी ने किया नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले व टीम को सम्मानित

* खुदकुशी करने से बचाएं जाने पर दुर्ग एसपी ने नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले व टीम को किया सम्मानित... पाटन - पाटन नगर...

पाटन में देसी शराब खत्म- दुकान बंद, महंगी अंग्रेजी शराब खरीदने मजबूर लोग

* पाटन में देसी शराब की कमी से दुकान बंद, दुकान बंद होने से उपभोक्ता परेशान, महंगी अंग्रेजी शराब खरीदने मजबूर लोग... * देसी शराब...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है